By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: यमुनोत्री मार्ग पर घोडे खच्‍चर और डंडी की संख्‍या निर्धारित की गई
Share
Notification Show More
Latest News
केदारनाथ धाम आए तीर्थ यात्रियों से अभद्रता पर फाटा में होटल संचालक गिरफ्तार 
क्राइम
ईरान एक दो माह में फिर शुरू कर सकता है परमाणु कार्यक्रम : अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट
देश-विदेश
ईरान इजराइल में संघर्ष विराम के बाद यूरोप के लिए एयर इंडिया की उडाने फिर शुरू
देश-विदेश
अगले साल मार्च तक भारतीय वायुसेना को मिल जाएंगे छह तेजस लडाकू विमान
देश-विदेश
केदारनाथ यात्रा : सोनप्रयाग के पास पहाडी से गिर रहे पत्‍थर, यात्रा पर चार घंटे की रोक लगाई
देश-विदेश
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > करियर > यमुनोत्री मार्ग पर घोडे खच्‍चर और डंडी की संख्‍या निर्धारित की गई
करियर

यमुनोत्री मार्ग पर घोडे खच्‍चर और डंडी की संख्‍या निर्धारित की गई

Web Editor
Last updated: 2024/05/21 at 2:26 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

उत्‍तरकाशाी : श्री यमुनोत्री धाम में पैदल यात्रा मार्ग पर यात्रियों के आवागमन को सुगम, सुरक्षित एवं शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पादित कराये जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत एक आदेश जारी करते हुए जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक घोड़े-खच्चर एवं डण्डी के आवागमन के लिए अधिकतम संख्या एवं समयावधि निर्धारित की है।

इस संबंध में उप जिलाधिकारी, बड़कोट, पुलिस उपाधीक्षक, बड़कोट एवं अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, उत्तरकाशी की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर श्री यमुनोत्री धाम पैदल यात्रा मार्ग संकरा होने के कारण भीड़ नियन्त्रण, जानमाल के खतरे एवं यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट, उत्तरकाशी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने श्री यमुनोत्री धाम पैदल यात्रा मार्ग पर सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन को सम्पादित किये जाने हेतु पारित आदेश के अनुसार जानकीचट्टी से यमुनोत्री एवं यमुनोत्री से जानकीचट्टी आने-जाने वाले घोड़े खच्चरों की संख्या अधिकतम 800 निर्धारित की गई है। इस मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के आवागमन का समय प्रातः 4 बजे से साँय 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। आदेशानुसार घोड़े-खच्चरों की संख्या 800 पूर्ण होने के पश्चात घोड़े-खच्चर उसी अनुपात में जानकीचट्टी से भेजे जायेगें, जिस अनुपात में यमुनोत्री से वापस आयेगे। प्रत्येक घोड़े-खच्चर के प्रस्थान, यात्री के दर्शन तथा वापसी हेतु कुल 05 घंटे का समय निर्धारित किया करते हुए आदेश में कहा गया है कि 05 घंटे से अधिक कोई भी घोडा-खच्चर किसी भी दशा में यात्रा मार्ग पर नहीं रहेगा। यदि घोड़े-खच्चर कम संख्या में है, तो उनको क्रमानुसार रोटेशन के आधार पर जाने दिया जायेगा। यात्री द्वारा यमुनोत्री धाम पहुंचने पर दर्शन आदि के लिए 60 मिनट का समय निर्धारित कर इस संबंध में मंदिर समिति से स्वयंसेवक तैनात करते हुए उक्त व्यवस्था का अनुपालन करवाये जाने की अपेक्षा की गई है। आदेश में व्यवस्था दी गई है कि अपरिहार्य स्थिति को छोड़ते हुये घोड़ा-खच्चर संचालक 60 मिनट का इंतजार करने के पश्चात घोड़ा पड़ाव में तैनात जिला पंचायत के कर्मी से अनुमति प्राप्त कर यात्री के बिना वापस लौट आयेगा। प्रीपेड काउंटर पर ही पर्चियां काटी जायेगी व वहीं पर भुगतान की व्यवस्था की जाय तथा यात्रीगणों को लाउडस्पीकर के माध्यम से अवगत कराया जायेगा। घोड़े खच्चर का संचालन प्रीपेड काउंटर से ही किया जायेगा।

जिला मजिस्ट्रेट के उक्त आदेश में जानकीचट्टी से यमुनोत्री आने-जाने वाली डण्डी की संख्या अधिकतम 300 निर्धारित की गई है। डण्डी के आवागमन का समय प्रातः 4 बजे से साँय 4 बजे तक निर्धारित किया जाता है। डण्डी के लिये आवागमन का समय 06 घंटा निर्धारित किया जाता है तथाइन्हें 50 के लॉट में छोड़े जायेगा। एक लॉट के छोड़े जाने के पश्चात दूसरा लॉट 01 घण्टे के अंतराल में रोटेशन अनुसार छोड़ा जायेगा। डण्डी का संचालन बिरला धर्मशाला से किया जायेगा अन्यत्र किसी भी स्थान से संचालन की अनुमति नहीं दी जायेगी। आदेशानुसार अपरिहार्य स्थिति को छोड़ते हुये डण्डी संचालक 60 मिनट का इंतजार करने के पश्चात घोड़ा पड़ाव में तैनात जिला पंचायत के कर्मी से अनुमति प्राप्त कर यात्री के बिना वापस लौट आयेगा। उक्त आदेश के अनुसार श्री यमुनोत्री धाम में घोड़ा पड़ाव से आगे किसी भी दशा में घोड़ा-खच्चर एवं डण्डी के जाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा इस आदेश का उल्लंघन किया जाता है, तो उसका यह कृत्य भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।
जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को उक्त आदेश के अनुपालन के संबंध में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए है।

You Might Also Like

बोर्ड परीक्षा के टापर एक दिन के लिए बनेंगे डीएम और एसपी

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने विभिन्न पदोंं पर नियुक्त 139 अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र 

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में ‘पूसा कृषि फ्लैगशिप ग्रांट-इन-एड इनक्यूबेशन स्टार्टअप बूट कैंप ‘ आयोजित

सजीआरआरयू में अंशुल भट्ट ने दिया सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करने का मंत्र

TAGGED: uttrakhand char dham, yamunotri
Web Editor May 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कोर्ट के आदेश एसजीआरआर मेडिकल पीजी के छात्र छात्राएं नहीं कर सकेंगे धरना प्रदर्शन
Next Article ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना : खांकरा से डुंगरीपंथ के बीच पांच किमी एस्केप टनल का ब्रेक थ्रो
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केदारनाथ धाम आए तीर्थ यात्रियों से अभद्रता पर फाटा में होटल संचालक गिरफ्तार 
क्राइम June 25, 2025
ईरान एक दो माह में फिर शुरू कर सकता है परमाणु कार्यक्रम : अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट
देश-विदेश June 25, 2025
ईरान इजराइल में संघर्ष विराम के बाद यूरोप के लिए एयर इंडिया की उडाने फिर शुरू
देश-विदेश June 25, 2025
अगले साल मार्च तक भारतीय वायुसेना को मिल जाएंगे छह तेजस लडाकू विमान
देश-विदेश June 25, 2025

Recent Posts

  • केदारनाथ धाम आए तीर्थ यात्रियों से अभद्रता पर फाटा में होटल संचालक गिरफ्तार 
  • ईरान एक दो माह में फिर शुरू कर सकता है परमाणु कार्यक्रम : अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट
  • ईरान इजराइल में संघर्ष विराम के बाद यूरोप के लिए एयर इंडिया की उडाने फिर शुरू
  • अगले साल मार्च तक भारतीय वायुसेना को मिल जाएंगे छह तेजस लडाकू विमान
  • केदारनाथ यात्रा : सोनप्रयाग के पास पहाडी से गिर रहे पत्‍थर, यात्रा पर चार घंटे की रोक लगाई

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,563)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,510)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,013)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,809)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,732)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?