By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मासिक धर्म कोई अपराध नहींः डॉ. सुजाता संजय
Share
Notification Show More
Latest News
अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश
काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मासिक धर्म कोई अपराध नहींः डॉ. सुजाता संजय
उत्तराखंड

मासिक धर्म कोई अपराध नहींः डॉ. सुजाता संजय

Web Editor
Last updated: 2024/05/28 at 7:37 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : डॉ. सुजाता संजय ने बताया कि पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे एक महिला हर महीने गुजरती है। महिलाओं के लिए इसे एक बेहद जरूरी माना जाता है, हालांकि इस दौरान उन्हें कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को साफ -सफाई का भी खास ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि साफ -सफाई की कमी की वजह से कई बार कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस यानी वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन डे मनाया जाता है।

विश्व मासिक धर्म दिवस के अवसर पर सोसायटी फॉर हैल्थ एजुकेशन एंड वूमैन इम्पावरमेन्ट ऐवेरनेस सेवा द्वारा वेबिनार के माध्यम से बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता हेतु 120 से भी अधिक छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को जागरूक किया गया तथा 50 बालिकाओं को सेनेट्री नेपकिन वितरित किये गये। इसके साथ ही मासिक धर्म की प्रक्रिया के दौरान ध्यान रखी जाने वाली स्वच्छता एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के बारे में जागरूक किया गया।

संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता संजय ने बताया कि मासिक धर्म को लेकर आज भी कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई है। साथ ही इसे लेकर कई लोग आज भी रूढ़िवादी सोच का शिकार है। इसके अलावा गांव ही नहीं शहरों में भी कई महिलाएं ऐसी हैं जो पीरियड से जुड़ी जरूरी चीजों के बारे में अनजान है। ऐसे में पीरियड्स सर्वाइकल कैंसर या योनि संक्रमण जैसी गंभीर समस्याओं की वजह बनती है। ऐसे में महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का ख्याल रखने के मकसद से हर साल मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है इस दिन का मुख्य उद्देश्य पीरियड से जुड़ी अहम जानकारी लोगों तक पहुंचाना है ताकि महिलाएं किसी भी बीमारी का शिकार होने से बचे।

यह लड़की की जिंदगी का ऐसा संक्रमण काल है कि इससे वह किशोरावस्था में प्रवेश करती है और फिर बालिग। यह सभी लड़कियों के जीवन में बदलाव का अहम वक्त होता है। ऐसे वक्त में उन्हें परिवार, सहेली, समुदाय, अध्यापक, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के उचित परामर्श, जानकारी की सख्त जरूरत होती है, ताकि वे विभिन्न भ्रंातियों के जाल में आने से बचें और मासिक धर्म के दारौन स्कूल मिस नहीं करें। भारत एक ऐसा मुल्क है, जहां किशोर लड़कियों की तादाद बहुत अधिक है।

डॉ. सुजाता संजय ने बताया कि मासिक धर्म एक प्रक्रिया है, जो महिलाओें में 20 से 30 दिन पर आती है। जो 4 से 5 दिनों तक रहता है। हर लड़कियां जब 11 से 12 साल की होती है, तो उस समय इस चक्र के शुरूआत होने का समय आता है। यही समय है जब लड़कियों को इस संबंध में उचित सलाह देकर जागरूक किया जाए। गांव -देहात में अक्सर कई कारणों से महिलाएं सैनिटरी नैपकिन इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं जैसे कि पैसे की कमी जागरूकता की कमी और सैनिटरी नैपकिन की सुलभता में कमी। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे के अनुसार लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं माहवारी दिनों कपड़े से काम चलाती हैं जिसे स्वच्छ और सुरक्षित नहीं माना गया है। लेकिन यह चलन उनकी सेहत के लिए हानिकारक है और इस अज्ञानता से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं और यहां तक कि सर्वाइकल कैंसर प्रजनन मार्ग में संक्रमण हेपेटाइटिस बी का संक्रमण मूत्र मार्ग में संक्रमण और ऐसी अन्य अत्यंत गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। हर साल लगभग 20 मिलियन लड़कियां स्कूल की पढ़ाई छोड़ देती हैं क्योंकि स्वच्छता का कोई साधन केवल लड़कियों का शौचालय और सैनिटरी नैपकिन वहां कुछ भी नहीं मिलता है।

डॉ. सुजाता संजय ने कहा कि समाज में अंध विश्वास व्याप्त है कि मासिक आना एक अपवित्र चीज है। पर हकीकत यह है कि यह पवित्र चीज है, और हर स्त्री के जिंदगी का यह अहम हिस्सा है। महिलाओं को आज भी इस मुद्दे पर बात करने में झिझक होती है जबकि आधे से ज्यादा को तो ये लगता है कि मासिक धर्म कोई अपराध है। आजकल टीवी, इंटरनेट पर आज हर तरह की सामग्री मौजूद है जिसने लोगों की सोच मासिक धर्म के बारे में बदली है लेकिन अभी भी काफी लोग इस बारे में खुलकर बातें नहीं कर रहे हैं। लोगों को समझना होगा कि मासिक धर्म कोई अपराध नहीं है बल्कि प्रकृति की ओर से दिया गया महिलाओं को एक तोहफा है।

You Might Also Like

काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी

डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई

अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी

TAGGED: Menstruation is not a crime: Dr. Sujata Sanjay
Web Editor May 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अल्‍मोडा में कार खाई में गिरी, पति पत्‍नी और बेटी की मौत
Next Article अब तक 18 दिनों में पांच लाख से ज्‍यादा श्रद्वालु कर चुके हैं बाबा केदार के दर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश February 28, 2026
काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड February 28, 2026
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड February 27, 2026
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड February 27, 2026

Recent Posts

  • अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
  • काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
  • डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
  • अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
  • चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,004)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,910)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,394)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,266)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,198)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?