By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मानसून सीजन में आपदा प्रबंधन की दृष्टि से सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें : सीएम
Share
Notification Show More
Latest News
डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित
उत्तराखंड
रेलवे ने यात्रियों के लिए लांच किया रेल वन एप
देश-विदेश
हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के निर्देश
उत्तराखंड
प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्र भट्ट को फिर उत्‍तराखंड भाजपा की कमान
उत्तराखंड
बादल फटनेे के बाद क्षतिग्रस्‍त यमुनोत्री हाईवे की मरम्‍मत जारी, शाम तक हो सकता है यातायात बहाल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मानसून सीजन में आपदा प्रबंधन की दृष्टि से सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें : सीएम
उत्तराखंड

मानसून सीजन में आपदा प्रबंधन की दृष्टि से सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें : सीएम

Web Editor
Last updated: 2024/07/09 at 9:09 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

हल्द्वानी :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हल्द्वानी में गौला नदी से हुए भू-कटाव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग को गौला नदी के 500 मीटर भाग में चैनलाइजेशन, वायर क्रेट और सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल को निर्देश दिये कि हल्द्वानी स्थित अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम को भू-कटाव से बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपायों के लिए ठोस नीति बनाकर कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए शासन स्तर जो भी वित्तीय स्वीकृति के लिए आवश्यकता होगी, शीघ्र उपलब्ध कराई जायेगी। मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों में सुनियोजित विकास के नाम पर हो रहे निर्माण से किसी अन्य भौगोलिक, प्राकृतिक संरचना को कोई खतरा न हो, इसके लिए निकासी योजना को प्राथमिकता देते हुए योजना का क्रियान्वयन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि मानसून सीजन में आपदा प्रबंधन की दृष्टि से सभी अधिकारी 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से होने वाले प्रभावों को न्यून करना हम सबका दायित्व है, इसके लिए सभी विभाग अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में निरंतर पेयजल, विद्युत, सड़क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें। किसी भी क्षेत्र में अतिवृष्टि की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल टीम को भेजकर यथासंभव राहत बचाव कार्य किये जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए प्रभावितों को मौके पर ही राहत सामग्री और अनुमन्य राशि दी जा सके।

जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा दीर्घालिक कार्यों के लिए 200 मीटर के भू कटाव से रोकथाम की 02 करोड़ 60 लाख लागत की डीपीआर शासन को भेजी गई है, जो कि स्वीकृति के चरण पर है। अतिवृष्टि के कारण अब लगभग कुल 600 मीटर का भू कटाव हो गया। अतिरिक्त 400 मीटर भाग की डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को भेजी जा रही है।

इस अवसर पर विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट, कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड मंडी के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पी एन मीणा एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित

हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के निर्देश

प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्र भट्ट को फिर उत्‍तराखंड भाजपा की कमान

बादल फटनेे के बाद क्षतिग्रस्‍त यमुनोत्री हाईवे की मरम्‍मत जारी, शाम तक हो सकता है यातायात बहाल

यूपीसीएल को तीन से पांच वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश

TAGGED: in-haldwani-cm-inspected-the-land-erosion-caused-by-gaula-river
Web Editor July 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article टिहरी के सुनारगांव तथा कैमरिया सौंण गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा
Next Article मानसिक रोगग्रस्त बच्चों और किशोरों का होगा सर्वे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित
उत्तराखंड July 1, 2025
रेलवे ने यात्रियों के लिए लांच किया रेल वन एप
देश-विदेश July 1, 2025
हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के निर्देश
उत्तराखंड July 1, 2025
प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्र भट्ट को फिर उत्‍तराखंड भाजपा की कमान
उत्तराखंड July 1, 2025

Recent Posts

  • डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित
  • रेलवे ने यात्रियों के लिए लांच किया रेल वन एप
  • हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के निर्देश
  • प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्र भट्ट को फिर उत्‍तराखंड भाजपा की कमान
  • बादल फटनेे के बाद क्षतिग्रस्‍त यमुनोत्री हाईवे की मरम्‍मत जारी, शाम तक हो सकता है यातायात बहाल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,568)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,514)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,021)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,817)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,738)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?