By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पौष्टिक और संतुलित भोजन स्वस्थ जीवन का आधार : डॉ. विजय धस्माना
Share
Notification Show More
Latest News
दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ का संवर गया रंग रूप 
उत्तराखंड
अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का पहला जत्‍था आधार शिविर के लिए रवाना
देश-विदेश
डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित
उत्तराखंड
रेलवे ने यात्रियों के लिए लांच किया रेल वन एप
देश-विदेश
हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के निर्देश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > पौष्टिक और संतुलित भोजन स्वस्थ जीवन का आधार : डॉ. विजय धस्माना
स्वास्थ्य

पौष्टिक और संतुलित भोजन स्वस्थ जीवन का आधार : डॉ. विजय धस्माना

Web Editor
Last updated: 2024/09/02 at 10:46 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

डोईवाला (देहरादून) : हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान आयोजित प्रदर्शनी में बीमारियों को रोकने और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

सोमवार को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में आहार विज्ञान विभाग की ओर से “सभी के लिए पौष्टिक आहार“ विषय पर आहार प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने किया। डॉ.धस्माना ने कहा कि पौष्टिक और संतुलित भोजन स्वस्थ जीवन का आधार है। बदली जीवनशैली के चलते हमारा खानपान भी दूषित हुआ है। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने का उद्देश्य उत्तम स्वास्थ्य के लिये पोषण के महत्व के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना है।

एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार के महत्व के बारे में शिक्षित करना और लोगों में स्वस्थ खाने की आदतों को प्रोत्साहित करना है। अच्छा पोषण महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से भारत जैसे देश में, जहां कुपोषण एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है।

निदेशक अस्पताल सेवाएं डॉ. हेमचंद्र पाण्डे के निर्देशन में आहार विज्ञान विभाग की ओर से प्रीति, रंजिता, पल्लवी व नेहा ने विभिन्न बिमारियों में दिए जाने वाले पोषक भोजन से संबंधित स्टॉल लगाए गए। इसमें मौजूद लोगों को बताया गया कि किस प्रकार हम बिमारियों में सही आहार लेकर जल्दी स्वस्थ हो सकते है। आहार विशषेज्ञ द्वारा यह भी बताया गया कि एक सम्पूर्ण आहार गर्भ में पल रहे शिशु से लेकर उसकी वद्धावस्था तक एक अहम भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर महानिदेशक शैक्षणिक विकास डॉ. विजेन्द्र चौहान, डॉ. ऐके देवराड़ी, डॉ. मुश्ताक अहमद, डॉ. सुनील सैनी, डॉ. दीपक गोयल, डॉ. विकास चंदेल, डॉ. भावना, डॉ. आरएस सैनी, डॉ. शहबाज अहमद, डॉ. मोहम्मद अकरम आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम ने जाॅचा श्री श्रद्धानन्द बाल वनीता आश्रम के बच्चों का स्वास्थ्य

सरकार की चेतावनी, दवा निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं

दून जिले में पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पताल अब डीएम के रडार पर

उत्‍तराखंड में दवा की दुकानों और फैक्ट्रियों पर रहेगी पैनी नजर 

बॉन्ड का उल्लंघन करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाईः डॉ. धन सिंह रावत

TAGGED: Nutritious and balanced food is the basis of healthy life
Web Editor September 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ट्रांसजेंडर के बोर्ड परीक्षा के प्रमाणपत्रों में लिंग व नाम परिवर्तन से इन्कार करने का शिक्षा विभाग का आदेश रद
Next Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 30 वीं बरसी पर शहीद आंदोलनकारियों को किया नमन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ का संवर गया रंग रूप 
उत्तराखंड July 1, 2025
अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का पहला जत्‍था आधार शिविर के लिए रवाना
देश-विदेश July 1, 2025
डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित
उत्तराखंड July 1, 2025
रेलवे ने यात्रियों के लिए लांच किया रेल वन एप
देश-विदेश July 1, 2025

Recent Posts

  • दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ का संवर गया रंग रूप 
  • अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का पहला जत्‍था आधार शिविर के लिए रवाना
  • डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित
  • रेलवे ने यात्रियों के लिए लांच किया रेल वन एप
  • हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के निर्देश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,570)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,515)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,022)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,818)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,740)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?