By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी
Share
Notification Show More
Latest News
चार साल में बदला उत्तराखंड का चेहरा, विकास की नई इबारत लिख रही धामी सरकार
उत्तराखंड
अब ‘नॉलेज’ भी होगी GDP का हिस्सा!
उत्तराखंड
हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर उत्साह, 54 हजार श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
उत्तराखंड
गंगोत्री घाटी में हाईटेक निगरानी की तैयारी, आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट
उत्तराखंड
कोटद्वार में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, एक सप्ताह में 150 लोग पहुंचे अस्पताल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी
उत्तराखंड

बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी

Web Editor
Last updated: 2026/04/10 at 5:54 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Children Learn Tree Importance Through Storytelling by Rajesh Pandey in Dehradun

प्रकृति की अद्भुत रचना पेड़ के महत्व पर स्कूली बच्चों के साथ रोचक संवाद
साहसी नन्हा पौधा कहानी ने बच्चों को सिखाया एकता की शक्ति का मंत्र

देहरादून, 10 अप्रैल, 2026ः देहरादून के परेडग्राउंड में नेशनल बुक ट्रस्ट के पुस्तक महोत्सव में गुरुवार को स्कूली बच्चों ने पत्रकार राजेश पांडेय से कहानियां सुनीं और संवाद किया। यह संवाद पर्यावरण सुरक्षा एवं मानवता पर केंद्रित रहा। कहानी पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता, पर कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के साथ संवाद काफी रोचक और ज्ञानवर्धक रहा।

पुस्तक मेला परिसर में बच्चों के लिए विशेष रूप से बनाए पंडाल में सुबह दस बजे से स्टोरी टेलिंग सेशन शुरू हुआ। करीब 40 मिनट के इस सेशन में, कहानी पेड़ घूमने क्यो नहीं जाता, को संवाद के माध्यम से आगे बढ़ाया गया। कल्पना की गई कि पेड़ बच्चों के साथ बातें करने, उनके मुलाकात करने के लिए परेड ग्राउंड के बाहर खड़ा है। वो बहुत दूर से चलकर बच्चों से मिलने आया है। बच्चों ने इस बात पर आश्चर्य जताया और कहा कि पेड़ नहीं चलता, क्योंकि उसकी जड़ें होती हैं, उसके पैर नहीं होते और वो मिट्टी से जकड़ा रहता है। बच्चों ने सत्र में कहानी के माध्यम से पेड़ों के सजीव होने, उनके द्वारा भोजन बनाने, प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया पर बात की।

कहानी को आगे बढ़ाते हुए बच्चों से एक और सवाल पूछा जाता है, अगर पेड़ घूमने जाता तो क्या करते। बच्चों ने कहा, हम उस पर बैठकर स्कूल आते। लोग उससे डरकर सड़क खाली कर देते। संवाद के दौरान बच्चों में बहुत उत्साह देखा गया।

अंत में, पेड़ हमें क्या देता है, पर बहुत बच्चों ने जवाब दिए। सभी बच्चे विज्ञान और प्रकृति में रूचि और जिज्ञासा वाले थे। सभी बच्चे जवाब देने और प्रश्न पूछने के लिए उत्सुक दिखे। कहानी इस निष्कर्ष पर पहुंची कि अगर पेड़ घूमने जाता तो हमें ऑक्सीजन कौन देता, छाया, आसरा, फल फूल कौन देता। पेड़ हमारे लिए, हम सभी इंसानों, जीवों के लिए एक जगह पर खड़ा है। पेड़ परोपकार कर रहा है, उसके लिए हमारी भी कुछ जिम्मेदारी बनती है।

इसके बाद राजेश पांडेय ने बच्चों को साहसी नन्हा पौधा कहानी सुनाई,जो किसी संघर्ष पर एकता के बल पर जीत का मंत्र बताती है।

You Might Also Like

चार साल में बदला उत्तराखंड का चेहरा, विकास की नई इबारत लिख रही धामी सरकार

अब ‘नॉलेज’ भी होगी GDP का हिस्सा!

हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर उत्साह, 54 हजार श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

गंगोत्री घाटी में हाईटेक निगरानी की तैयारी, आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट

कोटद्वार में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, एक सप्ताह में 150 लोग पहुंचे अस्पताल

TAGGED: and unity through inspiring stories., environment, learning about the importance of trees, School children in Dehradun engaged in an interactive storytelling session with Rajesh Pandey
Web Editor April 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चारधाम यात्रा 2026: धामी सरकार का हाईटेक मास्टर प्लान तैयार
Next Article एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चार साल में बदला उत्तराखंड का चेहरा, विकास की नई इबारत लिख रही धामी सरकार
उत्तराखंड May 19, 2026
अब ‘नॉलेज’ भी होगी GDP का हिस्सा!
उत्तराखंड May 19, 2026
हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर उत्साह, 54 हजार श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
उत्तराखंड May 18, 2026
गंगोत्री घाटी में हाईटेक निगरानी की तैयारी, आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट
उत्तराखंड May 18, 2026

Recent Posts

  • चार साल में बदला उत्तराखंड का चेहरा, विकास की नई इबारत लिख रही धामी सरकार
  • अब ‘नॉलेज’ भी होगी GDP का हिस्सा!
  • हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर उत्साह, 54 हजार श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
  • गंगोत्री घाटी में हाईटेक निगरानी की तैयारी, आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट
  • कोटद्वार में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, एक सप्ताह में 150 लोग पहुंचे अस्पताल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,187)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,052)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,560)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,441)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,331)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?