By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसएसपी ने एसओजी को किया भंग, आबकारी विभाग मौन
Share
Notification Show More
Latest News
अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश
काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > एसएसपी ने एसओजी को किया भंग, आबकारी विभाग मौन
क्राइम

एसएसपी ने एसओजी को किया भंग, आबकारी विभाग मौन

Web Editor
Last updated: 2024/09/03 at 10:45 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : रविवार को पत्रकार योगेश डिमरी पर  शराब माफिया के जानलेवा हमला की घटना का देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने कड़ा संज्ञान लिया और उन्होंने गंभीर रूप अपनाते हुए एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) देहात को भंग कर दिया।

एसएसपी का गुस्सा यहीं शांत नहीं होता दिख रहा है, बल्कि वह तीर्थनगरी में शराब तस्करी और इसे रोक पाने में असमर्थ पुलिस कार्मिकों को चिह्नित करते हुए उन्हें हटाने की तैयारी भी कर रहे हैं। यह पहली बार है, जब ऋषिकेश में शराब तस्करी और तस्करों के बुलंद हौसलों को कुचलने के लिए किसी एसएसपी ने इतना बड़ा कदम उठाया। वहीं, दूसरी तरफ जिस आबकारी विभाग का राजस्व शराब तस्करी से सीधे तौर पर प्रभावित होता है, वह कुछ खास करने की स्थिति में नहीं दिख रही। जबकि आबकारी विभाग की जिला स्तरीय टीम के साथ ही प्रवर्तन की टीम का मुख्य काम यही है। उन्हें पुलिस की तरह कानून-व्यवस्था और प्रोटोकॉल की दिशा में कई अन्य काम भी नहीं करने होते हैं।

बेशक पुलिस ने अब पत्रकार पर हमले के आरोपी सुनील उर्फ गंजे को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन क्षेत्र के नागरिक पुलिस और आबकारी विभाग से इसी तरह के त्वरित एक्शन को जारी रखने की उम्मीद कर रहे हैं। ताकि शराब माफिया के हौसले पस्त किए जा सकें। इससे पहले राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सोमवार को ऋषिकेश कोतवाली के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया था। इसी भावना के अनुरूप देहरादून के एसएसपी ने सख्त रुख भी अपनाया। साथ ही उन्होंने पूरे ऋषिकेश क्षेत्र में शराब तस्करों के विरुद्ध वृहद अभियान छेड़ने के निर्देश भी दिए हैं।

पुलिस ने 113 तस्करों पर की कार्रवाई, एसओजी का खाता खाली
एसओजी देहात को भंग करने के पीछे एक कारण शराब तस्करी में उसकी विफलता भी रही। क्योंकि, कार्रवाई से पहले जब पुलिस ने शराब तस्करी के विरुद्ध की गई कार्रवाई का लेखाजोखा जांचा तो पता चला कि इस साल पुलिस ने 113 शराब तस्करों पर कार्रवाई की गई, जबकि एसओजी देहात का खाता खाली नजर आया।

आबकारी टीम ने 305 पेटी शराब पकड़ी, आरोपी सुनील गंजे का नाम नहीं
जिस शराब तस्कर सुनील गंजे पर पत्रकार पर जानलेवा हमले का आरोप है, उस पर आबकारी विभाग की टीम इस साल हाथ भी नहीं डाल पाई है। अप्रैल 2024 से अब तक जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय देहरादून की टीम ने शराब तस्करी में देशी-विदेशी ब्रांड की करीब 350 पेटी पकड़ी हैं, मगर इनमें से किसी भी कार्रवाई में सुनील गंजे का नाम नजर नहीं आया। जो लोग शराब तस्करी के विरुद्ध आवाज उठाने पर पत्रकार पर भी हमला कर सकते हैं, उनकी करतूत आबकारी जैसे प्रमुख विभाग को क्यों नजर नहीं आती?

 

 

You Might Also Like

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार

एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात

हल्द्वानी में युवक-युवती की नृशंस हत्या, पत्थरों से चेहरे कुचले

14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार

अर्जुन हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 

TAGGED: Excise Department silent, SSP disbanded SOG
Web Editor September 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिस्ट संविदा चिकित्सकों का बढ़ा वेतन
Next Article एस.जी.आर.आर विश्वविद्यालय में पी.एच.डी प्रवेश परीक्षा का आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश February 28, 2026
काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड February 28, 2026
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड February 27, 2026
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड February 27, 2026

Recent Posts

  • अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
  • काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
  • डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
  • अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
  • चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,007)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,912)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,401)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,268)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,199)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?