By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसजीआरआरयू में खेलोत्सव का भव्य आगाज
Share
Notification Show More
Latest News
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
उत्तराखंड
पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्पोर्ट्स > एसजीआरआरयू में खेलोत्सव का भव्य आगाज
स्पोर्ट्स

एसजीआरआरयू में खेलोत्सव का भव्य आगाज

Web Editor
Last updated: 2024/10/15 at 12:11 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का सोमवार को भव्य आगाज़ हुआ। आईटीबीपी बैंड, विश्वविद्यालय के एन. सी. सी., एन.एस.एस. व विश्वविद्यालय के 11 संघटक स्कूलों के प्रतिनिधियों, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल एवम् छात्र-छात्राओं ने परेड का नेतृत्व किया। अनुशासित परेड उदघाटन सेशन का मुख्य आकर्षण रही। एक सप्ताह तक होने वाले इस खेलोत्सव के अन्तर्गत 15 खेलकूद प्रतियोगिताओं में 5000 से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायेंगे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी खिलाड़ियों, कार्यक्रम के आयोजन सदस्यों, फेकल्टी, स्टाफ व छात्र-छात्राओं को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
सोमवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर विशिष्ट अतिथि विजय नौटियाल, श्री दरबार साहिब के अधिकृत हस्तक्षरी प्रबन्धक ने कार्यक्रम के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की। एसजीआरआरयू के समन्वयक डाॅ आर.पी.सिंह, विशिष्ट अतिथि विजय नौटियाल, खेलोत्सव के चेयरपर्सन डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ पंकज मिश्रा, खेलोत्सव सचिव एस.पी. जोशी ने खेल मशाल प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेल भावना का परिचय देते हुए खेलोत्सव में प्रतिभाग करना है। हार जीत खेल का अहम हिस्सा है खेल सर्वोपरी है इस लिए खेल भावना का सम्मान होना चाहिए।
उ्दघाटन समारोह में विश्वविद्यालय के योग के छात्र-छात्राओं द्वारा की गई योग प्रस्तुति की भूरी भूरी प्रशंसा हुई। छात्र-छात्राओं ने योग आसनों के द्वारा मानसिक व शारीरिक संतुलन का शानदार संदेश दिया। आईटीबीपी के बैंड द्वारा सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा गीत की मधुर धुन बजाई गई। एसजीआरआरयू के 11 संघटक काॅलेजों के छात्र-छात्राओं ने बैंड की मधुर धुन के साथ अनुशासित परेड एवम् कदमताल का प्रदर्शन किया। डाॅ ईशा शर्मा ने स्वागत अभिभाषण पढ़ा।
खेलोत्सव की मशाल का संचालन एथलैटिक्स की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी आयुष त्यागी ने किया। उनके साथ ड्राॅप बाॅल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी अंजलि यादव, किक बाॅक्सिंग की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी अभिषेक, ड्राॅप बाॅल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी प्राची, ड्राॅप बाॅल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी विद्योत्मा, बैडमिंटन नाॅर्थ जाॅन की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी मनीषा बिष्ट ने मशाल का संचालन किया। इन्होंने ट्रैक का चक्कर लगाया व मशाल जलाकर खेलोत्सव का प्रतिनिधित्व किया।
एनसीसी की सीनियर अंडर आॅफिसर सृष्टि बमोला 11 यूके बटालियन एवम् अंडर
आॅफिसर प्रियांशू पंवार 29 यूके बटालियन ने सभी कैडेट्स का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। एसजीआरआरयू की छात्रा अंजलि यादव ने विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को स्पोर्ट्स स्प्रिट की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर डाॅ आशीष कुलश्रेष्ठ, डाॅ मनबीर नेगी, डाॅ अनुजा रोहिल्ला, डाॅ अशोक भण्डारी, डाॅ मनीष देव शर्मा, डाॅ खिलेन्द्र सिंह, डाॅ हरलीन कौर, डाॅ राकेश रायल सहित सभी सकांयाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, फेकल्टी सदस्य, स्टाफ सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

You Might Also Like

लक्ष्य सेन बने आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन

रेल मंत्री से मिली क्रिकेटर स्नेहा राणा

दून में स्नेहा पर बरसा स्नेह 

निवेदिता व कास्वी ने जीता गोल्ड, नेशनल के लिए भी चयन

एसजीआरआरयू खेलोत्सव-2025 का भव्य समापन, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ओवरऑल चैम्पियन

TAGGED: in SGRRU Grand opening of sports festival
Web Editor October 15, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्वास्थ्य महानिदेशालय का वरिष्ठ सहायक 6000 रुपये की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Next Article एसजीआरआरयू क्रिकेट में स्कूल आॅफ योगिक साइंस ने नर्सिंग को किया पराजित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड February 8, 2026
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड February 8, 2026
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड February 8, 2026
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
उत्तराखंड February 8, 2026

Recent Posts

  • 5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
  • On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
  • Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
  • उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
  • पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,961)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,877)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,368)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,231)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,170)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?