By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को देवभूमि रजतोत्सव के रूप में मनाया जाएगा
Share
Notification Show More
Latest News
केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
उत्तराखंड
कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
उत्तराखंड
रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत
उत्तराखंड
कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी
उत्तराखंड
हिम्स जौलीग्रांट में चिकित्सा इतिहास रचा: एक ही ऑपरेशन में चार ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को देवभूमि रजतोत्सव के रूप में मनाया जाएगा
उत्तराखंड

राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को देवभूमि रजतोत्सव के रूप में मनाया जाएगा

Web Editor
Last updated: 2024/10/23 at 3:53 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को देवभूमि रजतोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। आगामी 6 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन के लोकार्पण, 7 नवंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन, 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस तथा 12 नवंबर तक देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा से संबंधित कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्तराखंड के जनमानस, यहां की मिट्टी से प्रेम करने वाले प्रवासियों और उत्तराखंड के विकास में प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष भागीदार बनने की चाहत रखने वाले युवा, महिला, किसान, कारीगर, पर्यावरणविदों, राज्य आंदोलनकारियों सभी को देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा में भागीदार बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि विगत वर्षों से उत्तराखंड हर एक क्षेत्र में तेजी से तरक्की कर रहा है इसीलिए 6 नवंबर से 12 नवंबर तक विभिन्न दिवसों में समाज के विभिन्न पक्षों को आमंत्रित किया जाए तथा उनसे जुड़ी प्रेरक गतिविधियों को संपादित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उत्तराखंड की विकासगाथा में सभी की सक्रिय भागीदारी चाहते हैं और हमारे लिए सभी के विचारों का व्यापक महत्व है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद,स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक क्विज प्रतियोगिता तथा महिला, किसान, वेंडर,स्वच्छकार, युवा, प्रवासियों सभी के लिए विशेष सम्मेलन,शिविर व कैंप इत्यादि आयोजित किए जाएं ताकि सभी प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहे उत्तराखंड की विकासगाथा के साक्षी बन सके।

संदर्भित है कि दिनांक 6 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन का मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। 7 नवंबर को देहरादून में उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 8 से 12 नवंबर तक देवभूमि रजतोत्सव :उत्तराखंड रजतगाथा से जुड़े प्रेरक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा का 9 नवंबर 2024 को देहरादून में मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा शुभारंभ किया जाएगा तथा एक वर्ष बाद एक वर्ष तक चलने वाले इस पर्व का 2025 में कुमाऊं मंडल में इसका समापन किया जाएगा।

इस दौरान बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, दीपेंद्र चौधरी व विनोद कुमार सुमन,आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित

कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा

रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत

कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी

हिम्स जौलीग्रांट में चिकित्सा इतिहास रचा: एक ही ऑपरेशन में चार ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज

TAGGED: State Foundation Day program will be celebrated as Devbhoomi Rajatotsav
Web Editor October 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस में एमबीबीएस 2020 ओवरआल चैम्पियन
Next Article पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
उत्तराखंड February 10, 2026
कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
उत्तराखंड February 10, 2026
रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत
उत्तराखंड February 10, 2026
कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी
उत्तराखंड February 9, 2026

Recent Posts

  • केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
  • कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
  • रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत
  • कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी
  • हिम्स जौलीग्रांट में चिकित्सा इतिहास रचा: एक ही ऑपरेशन में चार ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,964)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,879)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,370)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,235)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,171)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?