By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चारधाम यात्रा में पिरुल और बायोगैस को बढ़ावा, ग्रीन एनर्जी मॉडल की ओर बढ़ा उत्तराखंड
Share
Notification Show More
Latest News
मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी
Uncategorized
AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
उत्तराखंड
बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स
उत्तराखंड
ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी
उत्तराखंड
गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > चारधाम यात्रा में पिरुल और बायोगैस को बढ़ावा, ग्रीन एनर्जी मॉडल की ओर बढ़ा उत्तराखंड
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में पिरुल और बायोगैस को बढ़ावा, ग्रीन एनर्जी मॉडल की ओर बढ़ा उत्तराखंड

Web Editor
Last updated: 2026/03/28 at 5:25 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Char Dham Yatra 2026: Uttarakhand Promotes Pirul and Biogas for Green Energy

देहरादून, 28 March 2026 । आगामी चारधाम यात्रा को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए राज्य सरकार ने पिरुल (चीड़ की पत्तियां) और बायोगैस जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने उच्च स्तरीय बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता घटाकर ग्रीन एनर्जी को प्राथमिकता दी जाए।
शनिवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि पिरुल आधारित ब्रिकेट, बायोगैस प्लांट, सोलर चूल्हे और सोलर कुकर जैसे माध्यमों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना था कि इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य को कार्बन न्यूट्रल लक्ष्य की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
बैठक में नगर निकायों को स्थानीय स्तर पर बायोगैस प्लांट स्थापित करने और ऊर्जा विभाग को वैकल्पिक ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में पिरुल के उपयोग को बढ़ावा देकर इसे आय और ऊर्जा दोनों का साधन बनाने पर जोर दिया गया।
चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ने वाली गैस और ईंधन की मांग को ध्यान में रखते हुए पर्यटन और पूर्ति विभाग को अग्रिम योजना तैयार करने को कहा गया है। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि राज्य में ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है और आमजन को घबराने की जरूरत नहीं है।
परिवहन क्षेत्र में भी ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रा मार्गों पर प्रदूषण को न्यूनतम रखा जा सके। इसके साथ ही पीएनजी पाइपलाइन विस्तार, उर्वरक वितरण में पारदर्शिता और नियमित प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से अफवाहों पर नियंत्रण रखने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में दीपम सेठ, आर मीनाक्षी सुंदरम और एलएल फैनई समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और तेल कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

बाक्स:
कालाबाजारी पर सख्ती, सीमा क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी
मुख्य सचिव ने कालाबाजारी और जमाखोरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सर्विलांस बढ़ाने और गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि किसी भी तरह की कृत्रिम कमी पैदा न हो सके।

You Might Also Like

AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश

बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स

ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी

गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार

उत्तराखंड में ग्रीन रेल युग की शुरुआत

TAGGED: and solar solutions to reduce fuel dependency and ensure eco-friendly pilgrimage., biogas plants, focuses on green energy in Char Dham Yatra 2026, promoting pirul
Web Editor March 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारनाथ पैदल मार्ग पर ‘बर्फ के पहाड़’ से जंग, 60 श्रमिकों की टीम डटी
Next Article शादी-ब्याह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी
Uncategorized July 25, 2026
AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
उत्तराखंड July 24, 2026
बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स
उत्तराखंड July 24, 2026
ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी
उत्तराखंड July 24, 2026

Recent Posts

  • मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी
  • AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
  • बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स
  • ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी
  • गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,418)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,278)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,768)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,719)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,516)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?