By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को कुम्भ मेले का निमंत्रण
Share
Notification Show More
Latest News
डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड
दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
उत्तराखंड
पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
उत्तराखंड
होली के रंगों में रंगे सीएम
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को कुम्भ मेले का निमंत्रण
उत्तराखंड

श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को कुम्भ मेले का निमंत्रण

Web Editor
Last updated: 2024/11/09 at 1:41 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून  :  दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज प्रयागराज कुम्भ मेले में शामिल होंगे। शनिवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के वरिष्ठ संतों का प्रतिनिधिमण्डल कुम्भ मेले का निमंत्रण लेकर श्री दरबार साहिब पहुंचा। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज वर्तमान में उदासीन भेष संरक्षण समिति के अखिल भारतीय अध्यक्ष भी हैं। उदासीन भेष संरक्षण समिति के अन्तर्गत उदासीन सम्प्रदाय के देश भर में 350 आश्रम एवम् संस्थान कार्य कर रहे हैं। कुम्भ मेला-2025 आयोजन के दौरान उदासीन भेष सरंक्षण समिति को विभिन्न गतिविधियों के लिए 1 लाख वर्ग फुट जमीन आवंटित की गई है।

शनिवार को श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार साधु-संतों का आदर सत्कार किया गया। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, कृष्णानगर, कीडगंज (प्रयागराज) की ओर से श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को कुम्भ मेले का निमंत्रण दिया गया। अखिल भारतीय अखाडा परिषद की ओर से सचिव स्वामी शिवानंद जी महाराज, पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन से श्रीमहंत अद्वेतानंद जी महाराज, आचार्य संतोष मुनि जी महाराज ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को प्रयागराज कुम्भ मेले आने का आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि प्रयागराज की संगम की रेती पर एक माह तक आध्यात्मिक समागम होगा। श्रद्धालु गंगा यमुना के संगम पर अध्यात्म की पवित्र डुबकी लगाने पहुंचते हैं और पुण्य अर्जित करते हैं। श्री महाराज जी ने कुम्भ मेले के सफल आयोजन के लिए प्रदेशवासियों और देशवासियों को अग्रिम बधाई दी।
कुम्भ मेले का प्रथम शाही स्नान 14 जनवरी 2025 को आयोजित होना है। कुम्भ मेले में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों की टीम निःशुल्क शिविर का आयोजन करेगी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाएं एवम् एम्बुलेंस सेवा भी मेले में उपलब्ध रहेंगी।

You Might Also Like

डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू

दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे

पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी

होली के रंगों में रंगे सीएम

TAGGED: Invitation to Kumbh Mela to Shri Mahant Devendra Das Ji Maharaj of Shri Darbar Sahib
Web Editor November 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पुलिस लाइन में राज्यपाल ने रैतिक परेड का निरीक्षण कर ली सलामी
Next Article नेशनल स्केटिंग के लिए चयन आज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
उत्तराखंड March 3, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड March 2, 2026
दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
उत्तराखंड March 2, 2026
पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
उत्तराखंड March 1, 2026

Recent Posts

  • डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
  • दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
  • पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
  • होली के रंगों में रंगे सीएम

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,016)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,921)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,407)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,277)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,205)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?