By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में देहदान के प्रति किया जागरूक
Share
Notification Show More
Latest News
बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता
उत्तराखंड
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन, आजाद कॉलोनी में व्यावसायिक भवन सील
उत्तराखंड
ऊर्जा खपत कम करेगी नई तकनीक 
उत्तराखंड
मेरठ–हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
उत्तराखंड
भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन-2026’ चौबटिया में शुरू
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में देहदान के प्रति किया जागरूक
उत्तराखंड

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में देहदान के प्रति किया जागरूक

Web Editor
Last updated: 2024/11/25 at 1:12 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून :  श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के एनाटमी विभाग में कैडेवर ओथ समारोह का आयोजन किया गया। मेडिकल पढ़ाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली संरक्षित मृत देह को मेडिकल भाषा में कैडेवर कहा जाता है। मेडिकल काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने कैडेवेरिक शपथ लेते हुए देहदान के प्रति जागरूक किया। एमबीबीएस के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर एवम् विभागाध्यक्ष एनाटमी राजकीय मेडिकल काॅलेज अल्मोडा, डाॅ ए के सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रति-कुलपति श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय डाॅ कुमुद सकलानी, रजिस्ट्रार रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय डाॅ पंकज मिश्रा एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ उत्कर्ष शर्मा एवम् एनाॅटोमी विभागाध्यक्ष डाॅ. सदाकत अली ने संयुक्त रूप से किया।एम बी बी एस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। डाॅ ए के सिंह ने कहा कि कैडेवर मेडिकल छात्र-छात्राओं का पहला अध्यापक होता है जिनसे मेडिकल छात्र-छात्राएं सीधा रूबरू होते हैं और अपने मेडिकल कैरियर की शुरूआत करते हैं। डाॅ उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि एनाटमी विषय को गहराई से जानना समझना बेहद जरूरी है यह एक तरह से मेडिकल पढ़ाई की शुरूआत का आधार है। डाॅ कुमुद सकलानी ने कहा केवेडर मूक अध्यापक की तरह छात्र-छात्राओं का मागदर्शन करते हैं। डाॅ सदाकत अली ने कहा कि देहदान करने वाले शरीर व आत्माएं महान होती हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल छात्र-छात्राएं इस देहदान के संदेश को समाज में फैलाएं। डाॅ शशि मुन्ज्याल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर उप प्राचार्य, डाॅ. ललित , उप प्राचार्य डाॅ. पुनीत ओहरी, डाॅ ललित वाष्र्णेय, डाॅ तारिख मसूद, डाॅ निधि जैन, डाॅ सुरेखा नौटियाल, डाॅ संजय कौशिक, डाॅ हरमीत कौर, डाॅ रूबीना विक्टर आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन, आजाद कॉलोनी में व्यावसायिक भवन सील

ऊर्जा खपत कम करेगी नई तकनीक 

मेरठ–हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा

भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन-2026’ चौबटिया में शुरू

TAGGED: In SGRR Medical College Made aware about body donation
Web Editor November 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून में चिन्हित वर्नेबल स्पॉट पर जेब्रा क्रासिंग, थ्रीडी स्पीड ब्रेकर निर्माण शुरू
Next Article प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) : दूसरे चरण में उत्तराखंड के लोगों को मिलेगा अधिक अनुदान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता
उत्तराखंड February 26, 2026
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन, आजाद कॉलोनी में व्यावसायिक भवन सील
उत्तराखंड February 26, 2026
ऊर्जा खपत कम करेगी नई तकनीक 
उत्तराखंड February 26, 2026
मेरठ–हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
उत्तराखंड February 26, 2026

Recent Posts

  • बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन, आजाद कॉलोनी में व्यावसायिक भवन सील
  • ऊर्जा खपत कम करेगी नई तकनीक 
  • मेरठ–हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
  • भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन-2026’ चौबटिया में शुरू

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,999)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,906)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,390)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,261)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,195)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?