By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: शव ले जाने के एंबुलेंस चालकों ने मांगे 12 हजार, बोलेरो की छत पर ले गई भाई का शव
Share
Notification Show More
Latest News
एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
उत्तराखंड
भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
उत्तराखंड
व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
उत्तराखंड
आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी
उत्तराखंड
कुंभ 2027: हरिद्वार में ‘ग्रीन घाट’ और सौंदर्यीकरण पर जोर
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > शव ले जाने के एंबुलेंस चालकों ने मांगे 12 हजार, बोलेरो की छत पर ले गई भाई का शव
Uncategorized

शव ले जाने के एंबुलेंस चालकों ने मांगे 12 हजार, बोलेरो की छत पर ले गई भाई का शव

Web Editor
Last updated: 2024/12/08 at 8:24 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

हल्द्वानी: पिथौरागढ़ तक भाई का शव ले जाने के लिए एक बहन के पास पैसे नहीं थे। एंबुलेंस चालकों ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय शव घर तक पहुंचाने के एवज में 12 हजार रुपये किराये की मांग कर दी। ऐसे में बहन ने अपने गांव के बोलेरो चालक को बुलाया और शव को बोलेरो की छत पर बांधकर पिथौरागढ़ ले गई।
तमोली ग्वीर बेरीनाग (पिथौरागढ़) निवासी शिवानी हल्दूचौड़ में एक कंपनी में करीब छह महीने से नौकरी कर रही है। पिता गोविंद प्रसाद बुजुर्ग हैं और पहाड़ पर ही खेतीबाड़ी करते हैं। उसने अपने 20 वर्षीय भाई अभिषेक को भी कंपनी में काम करने बुलाया। दो महीने पहले ही अभिषेक हल्दूचौड़ पहुंचा।

शिवानी ने बताया कि बीते शुक्रवार सुबह वह और भाई दोनों काम करने गए थे। एक घंटा काम के बाद अभिषेक ने सिर दर्द कहकर कंपनी से छुट्टी ली और घर आ गया। इसके बाद उसे कई बार काल की, लेकिन अभिषेक ने काल नहीं उठाई।

करीब ढाई बजे पुलिस ने शिवानी को सूचना दी कि उसका भाई रेलवे पटरी के पास बेसुध गिरा है। पुलिस की मदद से अभिषेक को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक ने जहर खाया था। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन सौंपा।

शिवानी के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह शव को एंबुलेंस में घर ले जा सके। उसने एंबुलेंस वालों से पूछा तो किसी ने 10 तो किसी ने 12 हजार रुपये मांगे। इस पर शिवानी ने पैसे की कमी के कारण अपने गांव के बोलेरे वाहन चालक से संपर्क किया। इसके बाद शव को वाहन की छत पर बांधकर बेरीनाग ले जाया गया।
शिवानी का कहना था कि उसके भाई की मौत हो गई। वह अकेले कई एंबुलेंस चालकों के पास गई। हर किसी के आगे गिड़गिड़ाई। मदद मांगी। कम पैसे में शव को घर तक छोड़ने के लिए कहा, मगर कोई नहीं माना। पैसे नहीं हुए तो मजबूरी में उसके गांव वाले ही काम आए।

You Might Also Like

यूट्यूब चैनल की भ्रामक खबर पर कार्रवाई की मांग, अस्पताल करेगा 5 करोड़ का मानहानि दावा

यमुनोत्री रोपवे परियोजना का एलाइनमेंट बदलने की तैयारी

पर्यटन उद्योग को 65% कोटा, कमर्शियल सिलेंडरों की नई व्यवस्था लागू

उत्तराखंड में 2 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि परती

एआई से बदली ग्राम सरकार की तस्वीर: उत्तराखंड की 5300 से ज्यादा पंचायतें हुईं स्मार्ट

TAGGED: 000 for carrying the dead body, Ambulance drivers asked for Rs 12, brother's body was taken on the roof of Bolero
Web Editor December 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गार्बेज फ्री सिटी चैलेंज में उत्तराखंड के 88 शहरी निकायों मे 87 को शून्य अंक ​
Next Article बाबा केदार के शीतकालीन गद़दीस्‍थल ओंकारेश्‍वर मंदिर में पूजा अर्चना कर सीएम ने किया शीतकालीन यात्रा का श्रीगणेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
उत्तराखंड April 3, 2026
भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
उत्तराखंड April 3, 2026
व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
उत्तराखंड April 3, 2026
आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी
उत्तराखंड April 3, 2026

Recent Posts

  • एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
  • भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
  • व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
  • आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी
  • कुंभ 2027: हरिद्वार में ‘ग्रीन घाट’ और सौंदर्यीकरण पर जोर

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,080)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,975)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,474)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,350)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,262)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?