By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, गिरफ्तार दो बदमाश बरेली और एक बदमाश सहारनपुर जिले के देवबंद का निवासी
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में निजी संपत्ति नुकसान पर भी होगी वसूली
उत्तराखंड
चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत
उत्तराखंड
आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 
उत्तराखंड
उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, गिरफ्तार दो बदमाश बरेली और एक बदमाश सहारनपुर जिले के देवबंद का निवासी
Uncategorized

दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, गिरफ्तार दो बदमाश बरेली और एक बदमाश सहारनपुर जिले के देवबंद का निवासी

Web Editor
Last updated: 2025/01/18 at 3:41 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

हरिद्वार: हरिद्वार जनपद में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग मुठभेड़ में पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पहली मुठभेड़ बुधवार आधी रात को ज्वालापुर में नहर पटरी मार्ग पर हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा फरार हो गया। हालांकि, रातभर तलाश करने के बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह दूसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास 101 ग्राम स्मैक, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। दूसरी मुठभेड़ गुरुवार रात पथरी क्षेत्र में हुई, जिसमें देवबंद (सहारनपुर) के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास 315 बोर का तमंचा और 936 प्रतिबंधित कैप्सूल मिले हैं। उसके विरुद्ध सहारनपुर और हरिद्वार में नशा तस्करी, वाहन चोरी, लूट सहित अन्य आरोपों में 10 मुकदमे दर्ज हैं।

ज्वालापुर क्षेत्र में कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट और एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने बिना नंबर की बुलेट पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। इसके बाद बदमाश रेगुलेटर पुल से होते हुए गंगनहर पटरी की तरफ भागे, लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उनको घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से वहीं गिर गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और एसपी सिटी पंकज गैरोला ने फरार बदमाश की धरपकड़ के लिए जिलेभर में कांबिंग के निर्देश दिए।

घायल बदमाश नजाकत अली निवासी अहमदनगर नई बस्ती थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली (उत्तर प्रदेश) को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। एम्स से उसे गुरुवार दोपहर छुट्टी दे दी गई। उसका दूसरा साथी सुहेल निवासी अहमद नगर नई बस्ती फतेहगंज पश्चिमी, बरेली को सुबह गिरफ्तार किया गया।

वहीं, गुरुवार रात पुलिस की एक टीम पथरी क्षेत्र में सुभाषगढ़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया तो उसके चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। साथ ही पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। थोड़ी दूर पर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार की घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की। इस दौरान कार से उतरकर भाग रहे बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान बिट्टू निवासी ग्राम जटोल, थाना देवबंद, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और एसपी देहात शेखर सुयाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर बदमाश से पूछताछ की। एसपी देहात ने बताया कि बदमाश के विरुद्ध सहारनपुर के अलग-अलग थानों के अलावा हरिद्वार जिले में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए हरिद्वार आया था।
पूछताछ में उगले कई धंधेबाजों के नाम

बुधवार रात ज्वालापुर क्षेत्र में जिन बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, उन्होंने पूछताछ में बरेली व हरिद्वार में उनसे जुड़े कई धंधेबाजों के नाम पुलिस को बताए हैं। दोनों यहां स्मैक की डिलीवरी देने के लिए आए थे। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के साथ पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

You Might Also Like

यमुनोत्री रोपवे परियोजना का एलाइनमेंट बदलने की तैयारी

पर्यटन उद्योग को 65% कोटा, कमर्शियल सिलेंडरों की नई व्यवस्था लागू

उत्तराखंड में 2 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि परती

एआई से बदली ग्राम सरकार की तस्वीर: उत्तराखंड की 5300 से ज्यादा पंचायतें हुईं स्मार्ट

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में लैंडिंग के दौरान 

TAGGED: Three arrested in two separate encounters, two criminals arrested are from Bareilly and one criminal is a resident of Deoband in Saharanpur district.
Web Editor January 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में  40 भूतापीय स्थल चिन्हित
Next Article अब बागेश्वर में थूक लगाकर रोटियां बनाने का वीडियो वायरल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में निजी संपत्ति नुकसान पर भी होगी वसूली
उत्तराखंड March 26, 2026
चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत
उत्तराखंड March 26, 2026
आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 
उत्तराखंड March 26, 2026
उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी
उत्तराखंड March 26, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में निजी संपत्ति नुकसान पर भी होगी वसूली
  • चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत
  • आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 
  • उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी
  • मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,064)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,963)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,460)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,326)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,247)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?