By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: डीजीपी ने पत्रकारों को दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन
Share
Notification Show More
Latest News
गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड
डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी
उत्तराखंड
उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, सीएम धामी का ऐलान
उत्तराखंड
गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
उत्तराखंड
कान्हा में नौ बाघों की मौत से उत्तराखंड में अलर्ट, कार्बेट-राजाजी में बढ़ेगी सतर्कता
Uncategorized
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > डीजीपी ने पत्रकारों को दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन
उत्तराखंड

डीजीपी ने पत्रकारों को दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन

Web Editor
Last updated: 2025/03/06 at 2:34 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ से मुलाकात की। इस दौरान कोटद्वार के पत्रकार सुधांशु थपलियाल पर पुलिसिया उत्पीड़न और फर्जी मुकदमे में फंसाने के मामले पर विस्तार से चर्चा हुई। यूनियन ने इस घटना को पत्रकारिता की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।

यूनियन ने कहा कि पत्रकार सुधांशु थपलियाल को 29 जनवरी की रात 10:30 बजे कोटद्वार पुलिस द्वारा उनके घर से जबरन उठा लिया गया, रातभर थाने में प्रताड़ित किया गया और उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए गए। यूनियन के पदाधिकारियों ने DGP को बताया कि यह पूरा मामला सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि पत्रकार सुधांशु ने एक सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस की लापरवाही को उजागर किया था।

DGP ने दिया निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन
DGP दीपम सेठ ने यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुना और विश्वास दिलाया कि पत्रकारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच पुलिस महानिरीक्षक (IG) गढ़वाल राजीव स्वरूप को सौंपते हुए एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। DGP ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और यूनियन को भी जांच रिपोर्ट से अवगत कराया जाएगा।

पत्रकारों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर
DGP ने इस दौरान पत्रकारों और पुलिस के बीच बेहतर संवाद और समन्वय की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कई बार सूचनाओं के आदान-प्रदान में कमी के कारण गलतफहमियां पैदा होती हैं, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। यूनियन के पदाधिकारियों ने इस पर सुझाव दिया कि नियमित संवाद और संयुक्त संगोष्ठियों के माध्यम से इस तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

DGP ने इस सुझाव को महत्वपूर्ण मानते हुए कहा कि निकट भविष्य में पुलिस और पत्रकारों के बीच नियमित संवाद स्थापित किया जाएगा, ताकि दोनों पक्षों को एक-दूसरे की कार्यशैली और चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिले।

ड्रग्स के खिलाफ अभियान में यूनियन से सहयोग मांगा
बैठक के दौरान DGP दीपम सेठ ने उत्तराखंड में बढ़ते नशे के मामलों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि ड्रग्स के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान को सफल बनाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उन्होंने यूनियन से अपील की कि वह आम जनता को नशे के खिलाफ जागरूक करने में पुलिस का सहयोग करे।

यूनियन के प्रतिनिधियों ने इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि वे इस मुहिम को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाने में हरसंभव सहयोग करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में ये वरिष्ठ पत्रकार शामिल रहे
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी, प्रदेश महासचिव हरीश जोशी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तिलकराज, प्रदेश संगठन मंत्री इंद्रेश कोहली, प्रदेश संयुक्त मंत्री राजकिशोर तिवारी, प्रदेश प्रचार मंत्री शशि शेखर और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गौनियाल शामिल रहे।

You Might Also Like

गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे

डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी

उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, सीएम धामी का ऐलान

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं

उत्तराखंड में खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम

TAGGED: DGP assured journalists of fair investigation and action.
Web Editor March 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए हर्षिल और मुखवा तैयार
Next Article एसजीआरआर विश्वविद्यालय को मिला “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” अवार्ड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड October 22, 2026
डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी
उत्तराखंड October 22, 2026
उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, सीएम धामी का ऐलान
उत्तराखंड October 21, 2026
गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
उत्तराखंड October 19, 2026

Recent Posts

  • गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
  • डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी
  • उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, सीएम धामी का ऐलान
  • गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
  • कान्हा में नौ बाघों की मौत से उत्तराखंड में अलर्ट, कार्बेट-राजाजी में बढ़ेगी सतर्कता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (15,966)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (15,767)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (15,177)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (14,600)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (14,333)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?