By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कार लूट कर किसी बडी घटना की योजना बना रहे थेे बदमाश, चार गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
उत्तराखंड
भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
उत्तराखंड
व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
उत्तराखंड
आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी
उत्तराखंड
कुंभ 2027: हरिद्वार में ‘ग्रीन घाट’ और सौंदर्यीकरण पर जोर
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > कार लूट कर किसी बडी घटना की योजना बना रहे थेे बदमाश, चार गिरफ्तार
क्राइम

कार लूट कर किसी बडी घटना की योजना बना रहे थेे बदमाश, चार गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2025/03/25 at 4:25 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : दून में हुई कार लूट की घटना का पुलिस ने 24 घण्टे में खुलासा कर दिया। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कि या गया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, लूटी गयी स्वीप्ट डिजायर कार व एक देशी तमंचा 315 बोर, 05 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 खुकरी व 03 मोबाइल बरामद किए गए और लूटी गई कार भी मिल गई है। पुलिस के अनुसार बदमाश लूटी गई कार का प्रयोग कर अपने 02 अन्य साथियों के साथ देहरादून में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

रविवार को वादी श्री इमरान अहमद पुत्र बाबू निवासी अशोक विहार लोनी गाजियाबाद उ0प्र0 ने थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह शिव कुमार गुप्ता जी की टैक्सी कार स्विप्ट डिजायर न0 HR67E-1501 चलाता है। दिनांक 22/03/2025 को वह उपरोक्त गाडी की UBER के माध्यम से हुई बुकिंग में 02 सवारियों को पानीपत हरियाणा से रायपुर देहरादून लेकर आया था, जब वह दोनों सवारियों को लेकर रायपुर पहुंचा तो दोनों सवारियों द्वारा पिस्टल दिखाकर उससे उसकी कार लूट ली और मौके से फरार हो गए। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में तत्काल लूट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही थाना रायपुर तथा एसओजी की अलग अलग टीमो का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही

गठित टीमो द्वारा घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों व अन्य स्थानों पर लगभग 40 सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया, साथ ही पूर्व में लूट के घटनाओं में संलिप्त अभियुक्त गणों का सत्यापन कर उनके अध्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा घटनास्थल के आसपास रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 24/03/2025 को मुखबीर द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर घौडा फैक्ट्री बालावाला के पास से 04 अभियुक्तो 1- दीपक मालिक 2- रौनक गहलावत 3- विनय कुमार 4- धर्मवीर को घटना में लूटी गयी कार के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त गण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल, 05 जिन्दा कारतूस, एक देशी तमंचा मय 02 कारतूस व 02 खुकरी बरामद की गयी।

पूछताछ का विवरण –

पूछताछ में अभियुक्त दीपक मलिक व रौनक द्वारा बताया कि देहरादून में पूर्व से रह रहे अभियुक्त धर्मवीर व विनय ने उन्हे देहरादून में एक बडी वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था और साथ में पिस्टल लाने को भी कहा था। उनकी देहरादून में बुकिंग पर लायी गयी गाड़ी को लूटकर उससे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने तथा वापस भागने की योजना थी।

अभियुक्त धर्मवीर तथा विनय द्वारा बताया गया कि देहरादून में ब्याज का काम बहुत अच्छा है तथा ब्याज पर 10-15% मुनाफा आसानी से मिल जाता है। उनके जानने वाले देवेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ सोनू भारद्वाज व हरीश शर्मा उर्फ मोनू भारद्वाज द्वारा भी उक्त काम में काफी अच्छी कमायी करके अच्छी प्रोपर्टी जोड़ी गयी है, दोनो भाई पूर्व में रायपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना में जेल गए थे, जिनमे से एक वर्तमान में जमानत पर बाहर आया है, अभियुक्तों की योजना लूट में मिली धनराशि से देहरादून में उक्त दोनों व्यक्तियों के साथ मिलकर ब्याज का धंधा चलाने की थी, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो सके, इसके लिए दोनो अभियुक्तों ने अपने दो अन्य साथियों को हरियाणा से देहरादून बुलाया था, जिनके माध्यम से वह देहरादून में लूट की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

नाम पता अभियुक्त :-

1- दीपक मलिक उर्फ दीपू पुत्र श्री सत्यवान नि0 ग्राम बीदल, थाना गौहाना, तहसील सोनीपत, जिला सोनीपत, हरियाणा, उम्र-24 वर्ष
2- रौनक गहलावत पुत्र स्व0 श्री विजय कुमार नि0 निजामपुर माजरा थाना सदर, सोनीपत हरियाणा, उम्र- 21 वर्ष
3- विनय कुमार पुत्र श्री रमेश कुमार नि0 गरनावटी गांव, थाना कलानौर, रोहतक हरियाणा उम्र- 34 वर्ष
4- धर्मवीर पुत्र रामफल नि0 ग्राम गामड़ी थाना गोहाना, सोनीपत हरियाणा उम्र- 32 वर्ष

 

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: four arrested, The miscreants were planning a big incident after robbing a car
Web Editor March 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article  उत्तराखण्ड में चार हजार से अधिक स्वयंसेवकों को दिया जाएगा युवा आपदा मित्र का प्रशिक्षण
Next Article सात माह की बीमार बच्‍ची को मां ने पानीद की टंकी में डूबोकरद मार डाला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
उत्तराखंड April 3, 2026
भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
उत्तराखंड April 3, 2026
व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
उत्तराखंड April 3, 2026
आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी
उत्तराखंड April 3, 2026

Recent Posts

  • एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
  • भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
  • व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
  • आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी
  • कुंभ 2027: हरिद्वार में ‘ग्रीन घाट’ और सौंदर्यीकरण पर जोर

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,080)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,974)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,474)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,348)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,261)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?