By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: निजी स्‍कूज में फीस बढ़ोतरी मामले में डीएम ने गठित की कमेटी, प्रदर्शन का दौर जारी
Share
Notification Show More
Latest News
ओमान बॉर्डर से निकल रहे फंसे पर्यटक
उत्तराखंड
डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड
दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
उत्तराखंड
पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > शिक्षा > निजी स्‍कूज में फीस बढ़ोतरी मामले में डीएम ने गठित की कमेटी, प्रदर्शन का दौर जारी
शिक्षा

निजी स्‍कूज में फीस बढ़ोतरी मामले में डीएम ने गठित की कमेटी, प्रदर्शन का दौर जारी

Web Editor
Last updated: 2025/03/29 at 7:48 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून :  बीते रोज फीस बढ़ोतरी के खिलाफ बल्लीवाला चौक स्थित स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले अभिभावकों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ नारेबाजी कर फीस बढ़ोतरी के फैसले का वापस लेने की मांग की। उधर डीएम सविन बंसल ने मामले में जांच कमेटी बनाने के निर्देश दिए।

अभिभावकों ने चेतावनी देते हुए कहा, स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। भाजपा के प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने बताया, मामले में डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

डीएम ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ जांच कमेटी बैठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन की मनमानी अभिभावकों के लिए आर्थिक बोझ बन रही है। इस संबंध में बीते बृहस्पतिवार को भी अभिभावकों ने स्कूल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया था। इस स्कूल के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी विकास नेगी खुलकर सामने आए । उनका कहना है कि इस मामले में कांग्रेस मुख्यालय स्तर पर आगे की रणनीति तैयार की जा रही है।

मनमानी फीस बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने एक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फीस बढ़ोतरी के संबंध में कई बार अभिभावक और छात्र-छात्राएं शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके स्कूल प्रबंधन उनकी मांगों को अनदेखा करने का काम कर रहा है। इस संबंध में एबीवीपी की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

एबीवीपी के महानगर मंत्री यशवंत पंवार ने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी अभिभावकों का बजट बिगाड़ रही है लेकिन इस पर सरकार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि फीस बढ़ोरी के फैसले को विद्यालय प्रबंधन की ओर से वापस नहीं लिया गया तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

प्रदर्शन करने वालों में ऋषभ रावत, सुमित कुमार, प्रमेश जोशी, काजल पयाल, आक्षी, शालू, सचिन चमोली, नवदीप राणा, देवेंद्र दानु आदि मौजूद रहे। .एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भी किया प्रदर्शन

डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान हिमांशु रावत, सौरभ सेमवाल, स्वयं रावत, नितिन नेगी आदि शामिल रहे।

निजी विद्यालयों में मनमानी फीस में काबू पाने के लिए व्यापारियों ने सरकार से फीस एक्ट बनाने की मांग की है। जिससे अभिभावकों को राहत मिल सके। व्यापार मंडल के सुनील कुमार बांगा ने कहा, निजी विद्यालय मनमानी कर रहे हैं। मांग करने वालों में सुरेश गुप्ता, मनोज कुमार, राजेश मित्तल, राहुल कुमार, प्रवीण बांगा आदि मौजूद रहे।

 

You Might Also Like

छात्रों का मानसिक तनाव दूर करेगा आईआईटी रुड़की 

गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह दिसम्बर में, ऑनलाइन पंजीकरण 3 नवंबर से

उत्तराखंड में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के आधुनिकीकरण की योजना 

एसजीआरआर यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स पार्टी की धूम,  बॉलीवुड थीम पर मस्ती

नकल माफिया को चुन-चुन कर गिरफ्तार करने का संकल्प लिया: सीएम

TAGGED: DM constituted a committee to look into the matter of fee hike in schools, protests continue, various proposals were approved by the committee
Web Editor March 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्य सचिव ने व्यय वित्त समिति में विभिन्न प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया
Next Article उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया स्पेक्स भ्रमण, पर्यावरण संरक्षण व प्राकृतिक संसाधनों की महत्ता समझी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ओमान बॉर्डर से निकल रहे फंसे पर्यटक
उत्तराखंड March 4, 2026
डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
उत्तराखंड March 3, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड March 2, 2026
दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
उत्तराखंड March 2, 2026

Recent Posts

  • ओमान बॉर्डर से निकल रहे फंसे पर्यटक
  • डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
  • दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
  • पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,017)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,923)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,407)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,280)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,206)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?