By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेंद्र नाथ ने ऑस्ट्रेलिया की सर्वोच्च चोटी माउंट कोजियस्को पर फहराया तिरंगा
Share
Notification Show More
Latest News
टिहरी झील तक बनेगा रोपवे, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: धामी
उत्तराखंड
94 फीट ऊंचा नया ध्वजदण्ड कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगत, जयकारों से गूंजा दून
उत्तराखंड
देहरादून में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो व्यावसायिक भवन सील
उत्तराखंड
उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय में 11 प्रतिशत उछाल 
उत्तराखंड
उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार, एसजीडीपी में डेढ़ गुना वृद्धि
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेंद्र नाथ ने ऑस्ट्रेलिया की सर्वोच्च चोटी माउंट कोजियस्को पर फहराया तिरंगा
Uncategorized

एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेंद्र नाथ ने ऑस्ट्रेलिया की सर्वोच्च चोटी माउंट कोजियस्को पर फहराया तिरंगा

Web Editor
Last updated: 2025/04/02 at 4:30 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस में नियुक्त मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह नाथ ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि अपने नाम करते हुए ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजियस्को पर सफलतापूर्वक आरोहण किया। इस ऐतिहासिक क्षण पर उन्होंने भारतीय तिरंगे के साथ-साथ SDRF, उत्तराखंड पुलिस के ध्वज को भी शान से लहराया।

इस अवसर पर श्री अरुण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF द्वारा मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ को उनके सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्वतारोहण एक साहसिक खेल है और SDRF के प्रत्येक सदस्य के लिए ऐसे साहसिक खेलों का विशेष महत्व है, इसलिए समय समय पर ऐसे साहसिक खेलों में प्रतिभाग करने हेतु कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि SDRF द्वारा सतोपंथ, भागीरथी, त्रिशूल, गंगोत्री व एवरेस्ट का सफल आरोहण किया है। इन पर्वतारोहण अभियानों के माध्यम से मिले कौशल से SDRF द्वारा ग्लेशियरों एवम ट्रेक रूटों में फंसे देश-विदेश के अनेक पर्वतारोहियों, ट्रैकरों एवम पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया है।

सेनानायक SDRF, श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ SDRF की  हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम का एक अभिन्न अंग है। राजेन्द्र द्वारा विभिन्न पर्वत श्रंखलाओं पर किये गए सफल आरोहण से उच्च तुंगता क्षेत्रों में अपनी कार्यक्षमता में गुणात्मक सुधार किया गया बल्कि SDRF के अन्य कर्मियों को भी प्रेरित किया है।

साहसिक अभियान की गौरवशाली यात्रा

दिनांक 26 मार्च 2025 को SDRF वाहिनी, जॉलीग्रांट से श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक, SDRF द्वारा उन्हें इस पर्वतारोहण अभियान के लिए शुभकामनाओं सहित फ्लैग ऑफ किया गया। इसके बाद वे हांगकांग, सिडनी और मेलबर्न से होते हुए ऑस्ट्रेलिया पहुँचे। दिनांक 31 मार्च 2025 को प्रातः स्थानीय समय 11:24 बजे सभी चुनौतियों को पार करते हुए मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने माउंट कोजियस्को पर सफलतापूर्वक आरोहण किया गया।

विपरीत परिस्थितियों में भी अदम्य साहस

इस अभियान के दौरान उन्हें कड़ाके की ठंड, बर्फीली हवाओं और शून्य से नीचे के तापमान जैसी अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके, अपने अथक परिश्रम, साहस और संकल्प के बल पर उन्होंने इस चोटी पर विजयी पताका फहराई।

सातों महाद्वीपों की चोटियों पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य

मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह नाथ का उद्देश्य विश्व के सभी सात महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों पर भारतीय तिरंगा एवं उत्तराखंड पुलिस का ध्वज लहराना है। इस दिशा में यह उनका पांचवां महाद्वीप था। इनके द्वारा विगत वर्षों में चंद्रभागा-13 (6264 मीटर), डीकेडी-2 (5670 मीटर), माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) माउंट गंगोत्री प्रथम (6672 मीटर), माउंट श्रीकंठ (6133 मीटर), माउंट बलज्यूरी (5922 मीटर), माउंट बंदरपूंछ (5500 मीटर), यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश (5642 मीटर), अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) व दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) व नॉर्थ अमेरिका अलास्का की सबसे ऊंची चोटी माउंट देनाली (6190मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया गया है।

 

You Might Also Like

एआई से बदली ग्राम सरकार की तस्वीर: उत्तराखंड की 5300 से ज्यादा पंचायतें हुईं स्मार्ट

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में लैंडिंग के दौरान 

एआई से बदलेगी फैशन डिजाइन की दुनिया, ‘फ्लोरा’ और ‘नेरा’ ने रचा इतिहास

राष्ट्रपति भवन के एट होम में छाए जख्या आलू और झंगोरे की खीर 

कोटद्वार में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, वन्यजीव आतंक से दहशत

TAGGED: SDRF Uttarakhand Police Jawan Rajendra Nath hoisted the tricolor on Mount Kosciusko, the highest peak of Australia
Web Editor April 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ग्रीष्मकाल में जंगल की आग के रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
Next Article अनियमितताओं के आरोप में किताबों की चार दुकानें सील
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टिहरी झील तक बनेगा रोपवे, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: धामी
उत्तराखंड March 6, 2026
94 फीट ऊंचा नया ध्वजदण्ड कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगत, जयकारों से गूंजा दून
उत्तराखंड March 6, 2026
देहरादून में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो व्यावसायिक भवन सील
उत्तराखंड March 6, 2026
उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय में 11 प्रतिशत उछाल 
उत्तराखंड March 6, 2026

Recent Posts

  • टिहरी झील तक बनेगा रोपवे, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: धामी
  • 94 फीट ऊंचा नया ध्वजदण्ड कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगत, जयकारों से गूंजा दून
  • देहरादून में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो व्यावसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय में 11 प्रतिशत उछाल 
  • उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार, एसजीडीपी में डेढ़ गुना वृद्धि

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,020)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,927)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,414)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,282)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,210)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?