By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 94 फीट ऊंचा नया ध्वजदण्ड कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगत, जयकारों से गूंजा दून
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > 94 फीट ऊंचा नया ध्वजदण्ड कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगत, जयकारों से गूंजा दून
उत्तराखंड

94 फीट ऊंचा नया ध्वजदण्ड कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगत, जयकारों से गूंजा दून

Web Editor
Last updated: 2026/03/06 at 6:34 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

94 Feet Jhanda Ji Flagpole Reaches Shri Darbar Sahib Dehradun Ahead of Jhanda Mela


देहरादून, 06  March2026 । दून नगरी शुक्रवार को श्रद्धा, आस्था और गुरु भक्ति के रंग में रंगी नजर आई, जब हजारों श्रद्धालु संगतों ने 94 फीट ऊंचे नए पवित्र ध्वजदण्ड (श्री झण्डे जी) को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब तक पहुंचाया। “श्री गुरु राम राय जी महाराज की जय” और “श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की जय” के गगनभेदी जयकारों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
शुक्रवार तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बॉम्बे बाग में जुटना शुरू हो गया था। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में यहां एकत्रित हुए। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान किया।
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुवाई में संगतों ने गुरु चरणों में अरदास अर्पित की। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ 94 फीट ऊंचे नए पवित्र ध्वजदण्ड को अपने कंधों पर उठाया और शोभायात्रा के रूप में श्री दरबार साहिब के लिए प्रस्थान किया। जैसे ही संगतों ने ध्वजदण्ड को उठाया, पूरा क्षेत्र गुरु महिमा के जयकारों से गूंज उठा।
यह पावन शोभायात्रा टीएचडीसी चौक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सामने से होते हुए लाल पुल चौक पहुंची। वहां से यात्रा मातावाला बाग और सहारनपुर चौक से गुजरते हुए सुबह करीब 9:30 बजे श्री दरबार साहिब पहुंची। जिन-जिन मार्गों से संगतें ध्वजदण्ड को लेकर गुजरीं, वहां दूनवासी हाथों में पुष्प लिए श्रद्धाभाव से स्वागत करते नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर संगतों का अभिनंदन किया।
मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा शबील, शीतल जल, फल और प्रसाद के लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। लगभग दो महीनों की मेहनत के बाद कुशल कारीगरों द्वारा इस पवित्र ध्वजदण्ड को तैयार किया गया है।
इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि श्री झण्डा महोत्सव प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और मानवता का प्रतीक पावन मेला है, जो सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को एक सूत्र में जोड़ता है।
उल्लेखनीय है कि 8 मार्च को श्री दरबार साहिब में 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी का विधिवत आरोहण किया जाएगा। इसी के साथ ऐतिहासिक श्री झण्डा महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए श्री दरबार साहिब प्रबंधन ने ठहरने, लंगर, स्वास्थ्य और सुरक्षा की व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।

You Might Also Like

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन

उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट

आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 

निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज

धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी

Web Editor March 6, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो व्यावसायिक भवन सील
Next Article टिहरी झील तक बनेगा रोपवे, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड October 12, 2026
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड October 12, 2026
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड October 12, 2026
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड October 11, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
  • उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
  • आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
  • निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
  • धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (11,823)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (10,217)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (9,689)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (9,435)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (9,166)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?