By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखण्ड ड्रग विभाग में 18 नए औषधि निरीक्षकों की नियुक्ति, तैनाती आदेश जारी
Share
Notification Show More
Latest News
विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
उत्तराखंड
दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड
रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तराखंड
दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड
यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > उत्तराखण्ड ड्रग विभाग में 18 नए औषधि निरीक्षकों की नियुक्ति, तैनाती आदेश जारी
स्वास्थ्य

उत्तराखण्ड ड्रग विभाग में 18 नए औषधि निरीक्षकों की नियुक्ति, तैनाती आदेश जारी

Web Editor
Last updated: 2025/04/04 at 10:15 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने राज्य में औषधि निरीक्षक ग्रेड-2 के 18 नए पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी नव-नियुक्त औषधि निरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए जनहित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की अपील की।

स्वास्थ्य सचिव एवं खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, उत्तराखंड के प्रमुख डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्तियां चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड के माध्यम से की गई हैं। नव-नियुक्त अधिकारियों को दो वर्षों की परिवीक्षा अवधि पर तैनात किया गया है और सभी को तत्काल अपने तैनाती स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा यह कदम राज्य में औषधि प्रशासन को मजबूत करने और जनता तक गुणवत्तापूर्ण दवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इन नियुक्तियों से राज्य की फार्मास्यूटिकल सप्लाई चेन की मॉनिटरिंग मजबूत होगी और औषधि नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

डॉ आर राजेश कुमार ने कहा सरकार ने सभी नव-नियुक्त औषधि निरीक्षकों से जल्द से जल्द अपने कार्यभार को ग्रहण करने की अपील की है, जिससे प्रदेश में औषधि निरीक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू किया जा सके।
—

नकली दवा माफिया पर लगेगी लगाम

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आगे कहा कि नए औषधि निरीक्षकों की तैनाती से उत्तराखंड में नकली और अवैध दवा माफिया पर कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी। सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य में गैर-कानूनी रूप से बिकने वाली और घटिया गुणवत्ता वाली दवाओं की रोकथाम करना है। उन्होंने कहा कि औषधि निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में औषधि विक्रेताओं और कंपनियों की नियमित जांच करें और किसी भी अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई करें।

डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि औषधि निरीक्षकों को आधुनिक तकनीकों और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जिससे बाजार में मिलने वाली सभी दवाओं की गुणवत्ता पर बारीकी से नजर रखी जा सके। सरकार अवैध रूप से बिकने वाली एंटीबायोटिक्स, पेन किलर्स और अन्य नियंत्रित दवाओं की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

—

नव-नियुक्त औषधि निरीक्षकों की तैनाती सूची

निधि शर्मा (उधमसिंह नगर), विनोद पंवार (देहरादून), शुभम कोटलाला (उधमसिंह नगर)

हार्दिक भट्ट (चमोली), गौरव कुकरेती (एफडीए मुख्यालय), अनुजा उप्पल (नैनीताल)

निधि रतूड़ी (देहरादून), सीमा बिष्ट चौहान (पौड़ी), नेहा (हरिद्वार)

निशा रावत (एफडीए मुख्यालय), अमित कुमार आजाद (रुद्रप्रयाग), रिशभ धामा (टिहरी)

हरिओम सिंह (हरिद्वार), पंकज पंत (पिथौरागढ़), पूजा रानी (बागेश्वर)

पूजा जोशी (अल्मोड़ा), हरिता (चम्पावत), मो. ताजिन (उत्तरकाशी)

 

You Might Also Like

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

TAGGED: Appointment of 18 new drug inspectors in Uttarakhand Drug Department, deployment orders issued
Web Editor April 4, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चार धाम यात्रा मार्ग पर सुबह चार बजे से रात दस बजे तक चल सकेंगे यात्री वाहन, दोगुने होंगे यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर
Next Article चारधाम यात्रा के लिए पुलिस ने भी शुरू की तैयारियांं, पहली बार यात्रा मार्गों को 15 सुपर जोन में बांटा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
उत्तराखंड June 20, 2026
दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड June 19, 2026
रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तराखंड June 19, 2026
दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड June 19, 2026

Recent Posts

  • विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
  • दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
  • रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
  • यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,268)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,131)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,632)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,553)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,393)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?