By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: किशोरी के साथ दुष्‍कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कारावास
Share
Notification Show More
Latest News
ओमान बॉर्डर से निकल रहे फंसे पर्यटक
उत्तराखंड
डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड
दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
उत्तराखंड
पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > किशोरी के साथ दुष्‍कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कारावास
क्राइम

किशोरी के साथ दुष्‍कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कारावास

Web Editor
Last updated: 2025/05/23 at 3:55 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने किशोरी को डरा-धमकाकर बिजनौर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को 20 वर्ष कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

राज्य की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अल्पना थापा के अनुसार, एक व्यक्ति ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी कि 30 नवंबर 2019 को उनकी पुत्री स्कूल गई थी, जोकि शाम तक वापस नहीं आई। उन्होंने स्कूल में जाकर देखा तो वहां ताला लगा था। आसपास पूछताछ व तलाश करने पर पुत्री का कहीं अता पता नहीं लगा। उन्हें शक हुआ कि उनकी बेटी को अब्दुल्ला पेंटर भगाकर कहीं ले गया है। सुबह स्कूल जाते समय उनकी पुत्री 1.85 लाख रुपये घर से लेकर गई थी। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने तीन दिसंबर 2019 को अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता को छह दिसंबर 2019 को सकुशल ढूंढ लिया। पूछताछ के बाद आरोपित अब्दुल्ला निवासी मौजमपुर नारायण, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को 14 दिसंबर 2019 को गिरफ्तार किया था।

अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि वह 11वीं तक पढ़ी है। अब्दुल्ला छुट्टी के समय स्कूल के बाहर उससे मिलता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपित उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। उसका मोबाइल नंबर ब्लाक किया तो वह अलग-अलग नंबरों से फोन करने लगा। आरोपित ने उसे धमकी दी कि अगर घर पर रखे गहने व नकदी लेकर नहीं आई तो वह उसके स्वजन को मार देगा। पीड़िता ने बताया कि 30 नवंबर 2019 को वह घर से 1.85 लाख रुपये लेकर स्कूल पहुंची।

इसके बाद आरोपित ने उसे कार में बैठाया और कहा कि थोड़ा आगे तक चलते हैं। आरोपित उसे बिजनौर अपनी बहन के घर ले गया, जहां उससे रुपये व मोबाइल छीन लिया। छह दिन तक उसे कमरे में बंद करके रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे पता चला कि उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई तो वह उसे अपनी बहन की ननद के घर ले गया और डर की वजह से छह दिसंबर 2019 को पटेलनगर में छोड़ दिया। इसके बाद वह स्वयं शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची।

You Might Also Like

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार

एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात

हल्द्वानी में युवक-युवती की नृशंस हत्या, पत्थरों से चेहरे कुचले

14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार

अर्जुन हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 

TAGGED: Abdullah Painter sentenced to 20 years imprisonment
Web Editor May 23, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एक राष्ट्र, एक चुनाव समय की आवश्यकताः  डाॅ.  संजय
Next Article पुणे के एक किसान उगा रहे 120 किस्‍म के आम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ओमान बॉर्डर से निकल रहे फंसे पर्यटक
उत्तराखंड March 4, 2026
डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
उत्तराखंड March 3, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड March 2, 2026
दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
उत्तराखंड March 2, 2026

Recent Posts

  • ओमान बॉर्डर से निकल रहे फंसे पर्यटक
  • डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
  • दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
  • पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,017)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,923)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,408)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,280)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,206)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?