उत्तरकाशी : गंगोत्री जा रही तीर्थयात्रियों से भरी एक बस गंगोत्री हाई वे पर पलट गई। हादसे में 27 यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। बस में मध्य प्रदेश के 41 यात्री सवार थे। बस के चालक और परिचालक मौके सेे फरार हैं। ये सभी यात्री यमुनोत्री से दर्शन कर लौट रहे थे।
घटना शुक्रवार सुबह दस बजे की है। सूचना मिलते ही थाना धरासू से पुलिस टीम तुरन्त मौके पर पहुंची और घायलों को 108 व पुलिस हाइवे पैट्रोल के माध्यम से पीएचसी डुण्डा पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं।