
देहरादून : वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र और पुत्री को छोड गए हैं। दोपहर बाद हरिद्वार स्थित खडखडी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजनीतिक मामलों पर विशेष पकड रखने वाले धूलिया के यूं चले जाने से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुडी हस्तियों, सामाजिक संगठनों के साथ ही अलग अलग क्षेत्र की शख्सियतों ने शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


