By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हवाई कनेक्टिविटी को लेकर सरकार गंभीर, सेना करेगी चिन्यालीसौड़ व गौचर हवाई पट्टियों का संचालन 
Share
Notification Show More
Latest News
कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
उत्तराखंड
प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर
उत्तराखंड
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
उत्तराखंड
स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
उत्तराखंड
युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > हवाई कनेक्टिविटी को लेकर सरकार गंभीर, सेना करेगी चिन्यालीसौड़ व गौचर हवाई पट्टियों का संचालन 
उत्तराखंड

हवाई कनेक्टिविटी को लेकर सरकार गंभीर, सेना करेगी चिन्यालीसौड़ व गौचर हवाई पट्टियों का संचालन 

Web Editor
Last updated: 2026/02/19 at 6:39 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Uttarakhand Boosts Air Connectivity with Focus on Chinyalisaur and Gauchar Airstrips

चिन्यालीसौड़, 19 February2026। प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान के तहत चिन्यालीसौड़ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों के प्रभावी संचालन और बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन हवाई पट्टियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाएं भी सुदृढ़ हो सकें। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में हवाई सेवाएं लोगों के लिए जीवनरेखा साबित हो सकती हैं, इसलिए इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आमजन की समस्याएं भी सुनीं। कुल 127 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 78 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से सरकार सीधे जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है, जो इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई मुद्दे उठाए, जिनमें सड़क और स्वास्थ्य सेवाएं प्रमुख रहीं। मुख्यमंत्री ने लोनिवि को एक सप्ताह के भीतर चिन्यालीसौड़ मुख्यालय की सड़क मरम्मत के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों के सशक्त उपयोग से न केवल पर्यटन को नई दिशा मिलेगी, बल्कि दुर्गम क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को भी गति मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद वर्धन सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार

प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर

अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह

स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट

युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी

TAGGED: CM Pushkar Singh Dhami emphasizes strengthening air connectivity in Uttarakhand, directing better utilization of Chinyalisaur and Gauchar airstrips for tourism and disaster response.
Web Editor February 19, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पर्यटन ग्राम गंगी में पंहुचते ही गूंगे हुए मोबाइल 
Next Article उत्तराखंड में जंगल सफारी का नया गेट खुला 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
उत्तराखंड September 15, 2026
प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर
उत्तराखंड September 14, 2026
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
उत्तराखंड September 13, 2026
स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
उत्तराखंड September 13, 2026

Recent Posts

  • कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
  • प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर
  • अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
  • स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
  • युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,445)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,335)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,895)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,751)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,727)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?