पौडी : उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुलदार के आतंक इस कदर तारी है कि लोग दहशत में हैं। इसी कडी में पौडी जिले के विकासखंड एकेश्वर की मवालस्यूँ पट्टी के अंतर्गत ग्राम सभा मुंडियाप के सिरोली तोक के पूरण सिंह पुत्र स्व 0भोपाल सिंह उम्र 55 वर्ष को गुलदार ने निवाला बना लिया। ग्राम मुंडियाप के निवर्तमान प्रधान राजेश मुंडेपी ने बताया कि सोमवार देर शाम पूरण सिंह स्थानीय किरखु बाजार से अपने दैनिक उपभोग का सामान लाकर घर जा रहें थे तभी रास्ते में पीपली गांव की सड़क पर वनगढ़ में गुलदार ने उन पर हमला बोल कर दिया, पूरण विकलांग भी थे। देर शाम तक जब पूरण सिंह घर नहीं पहुँचे तो परिजनों ने दूरभाष पर किरखु बाजार सम्पर्क किया तो जानकारी मिली कि अपने घर निकल गए थे, ग्रामीणों ने रात भर खोजबीन की, सुबह छह बजे उनका शव पीपली गांव की सड़क पर वनगढ़ में मिला,क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती सक्रियता से क्षेत्रीय ग्रामीण आक्रोशित है, उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कोटा, पीपली, मुंडियाफ, बरसू, बड़ोली, मुसासू, मनकोट, ख़ैड, इसोटी, पंचुर, ड्यूल्ड, घल्ला, थापला, सिरौली, नैली, पाली, ईडा, बैंदुल, नौखंडी में एक साथ चार -चार गुलदार दिखाई दे रहें है, पिछले वर्ष कोटा गांव की महिला को भी गुलदार ने घायल किया था कई बार वन विभाग के अधिकारियों को गुलदार की दहशत की सूचना दे चुके है लेकिन अधिकारी क्षेत्र में घटना होने के बाद एक बार गाड़ी में घूमकर मामले की इति श्री कर देते है।


