By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमडे़ सहसपुरवासी
Share
Notification Show More
Latest News
लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड
उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमडे़ सहसपुरवासी
स्वास्थ्य

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमडे़ सहसपुरवासी

Web Editor
Last updated: 2025/07/05 at 2:19 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून :  शनिवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के ‘फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम‘ के अन्तर्गत आज सहसपुर, देहरादून में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।


यह स्वास्थ्य शिविर जंगलात रोड, सहसपुर स्थित अनीस अहमद प्रधान के घर पर आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉ0 अनमोल गोयल व डॉ. दीपा, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग की डॉं0 राशि वार्ष्णेय, सर्जरी विभाग के डॉ. उपमन्यु जोशी एवम् शिशु व बाल रोग विभाग के डॉं0 मोहम्मद शाबान व नेत्र रोग विभाग के डॉ. राजेश्वर सिंह एवम् डॉ. सुमित ओली ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए।
शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ब्लड़ शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड़ प्रेशर व नेत्र जॉंचंे भी की गई। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई।
इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सहसपुर व इस क्षेत्र के ग्रामों ढाकी, रैदापुर चारबा, कुुशालपुर, लक्ष्मीपुर चांचक व शंकरपुर आदि के 185 (एक सौ पचासी) रोगियों ने लाभ उठाया। आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण रोगियों ने बढ़चढ़ कर शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल से जुड़े श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉं0 पुनीत ओहरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह शिविर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा राष्ट्रीय मेडिकल काउंसिल (एन0एम0सी0) के दिशा-निर्देशों पर ‘फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम‘ के अन्तर्गत किया जा रहा है। इस फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम‘ का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर गरीब वर्ग को उन्हीं के क्षेत्र में निःशुल्क गुणवŸाापरक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाना है। डॉं0 पुनीत ओहरी ने कहा कि एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस का कम्युनिटी मेडिसिन विभाग समाज के आर्थिक रूप से कमजोर गरीब वर्ग की सेवा के मानवीय लक्ष्य के प्रति कृत संकल्पबद्ध है। उन्होंने जानकरी दी कि एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा मोथरोवाला व भाउवाला में ग्रामीण स्वास्थ्य परीक्षण केन्द्रो व खुड़बुड़ा में नगर स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन किया जा रहा है जहां न्यूनतम मूल्य पर गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएँ विशेषज्ञ डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की देख-रेख में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा मानवता की सेवा हेतु इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में शिविर की आयोजन समन्वयक एवम् कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की डॉं0 मेघा लूथरा, डॉ. मोहम्मद अंसार, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. परकीत सिंह, डॉ. परविन्दर, डॉ. रश्मि, हैल्थ इंस्पैक्टर संदीप कुमार, उप वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी सुहेब खान, सहसपुर के ग्राम प्रधान अनीस अहमद का विशेष सहयोग रहा।

You Might Also Like

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से बदलेगा शहरी स्वास्थ्य परिदृश्य

वाण में ताले में बंद सेहत की उम्मीदें 

शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करता है ओरिएंटल मेडिसिन एवं एक्यूपंक्चर

TAGGED: Sahaspur residents flocked to the free health camp of Shri Mahant Indiresh Hospital
Web Editor July 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दून में राशनकार्ड व आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े पर प्रशासन का प्रहार, 3323 राशन कार्ड, 9428 आयुष्मान कार्ड निरस्त
Next Article uttrakhand weather update ::: कल से देहरादन, रुद्रप्रयाग, दिहरी एवं बागेश्वर में भारी बारिश के आसार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड February 8, 2026
उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड February 8, 2026
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड February 8, 2026
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड February 8, 2026

Recent Posts

  • लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
  • उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
  • 5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
  • On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
  • Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,961)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,878)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,368)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,232)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,170)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?