By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अब नई दिल्‍ली में भी ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का आउटलेट
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ने देखी ‘गौदान’ फिल्म, बताया गौ संरक्षण पर प्रेरणादायी प्रयास
उत्तराखंड
एंटी नारकोटिक्स फोर्स को नई धार देने में जुटी सरकार, कैबिनेट बैठक में 22 नए पदो के सृजन को मंजूरी 
उत्तराखंड
Jalekh Hills Emerge as a New Identity for Adventure Enthusiasts
उत्तराखंड
Satellites Sound the Alarm: Climate Change Reshapes Himalayan Green Cover in Uttarakhand
उत्तराखंड
मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही पर डीएम ने रोका डीपीआरओ का वेतन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अब नई दिल्‍ली में भी ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का आउटलेट
उत्तराखंड

अब नई दिल्‍ली में भी ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का आउटलेट

Web Editor
Last updated: 2025/07/08 at 9:37 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री ने किया का उद्घाटन, उत्तराखण्ड की पारंपरिक धरोहर और जैविक उत्पादों को मिला नया मंच

देहरादून :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास परिसर में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के आउटलेट का उद्घाटन किया। यह आउटलेट उत्तराखण्ड की पारंपरिक धरोहर और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी में संगठित रूप में प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इसके माध्यम से न केवल राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति को देश के सामने लाया जाएगा, बल्कि स्थानीय उत्पादों को नए बाजार भी प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य सरकार की उस दूरदृष्टि का परिणाम है, जिसका उद्देश्य पर्वतीय अंचलों में उत्पादित प्राकृतिक और हस्तनिर्मित वस्तुओं को वैश्विक पहचान दिलाना है। यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और साथ ही स्थानीय कारीगरों व शिल्पकारों को नए अवसर प्रदान करेगा।

चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों की ब्रिकी को बढ़ावा देने हेतु 13 से अधिक प्रमुख स्थानों पर आकर्षक फ्लोर स्टैंडिंग यूनिट्स और रिटेल कार्ट्स नैनी सैनी एयरपोर्ट, पंतनगर एयरपोर्ट, देहरादून हेलीपैड, जीएमवीएन श्री केदारनाथ, बद्रीनाथ, हर्षिल, गुप्तकाशी, कौडियाला, मसूरी, परमार्थ निकेतन (ऋषिकेश), स्नो क्रेस्ट (बद्रीनाथ), एटीआई (नैनीताल) एवं सेंट्रिया मॉल जैसे तीर्थ और पर्यटक स्थलों पर स्थापित किए गए हैं। ये रिटेल कार्ट्स श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। इसके अतिरिक्त, मैरियट मसूरी, ताज देहरादून, एफआरआई व एलबीएसएनएए एवं राष्ट्रीय राजधानी स्थित दिल्ली हाट जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी रिटेल कार्ट्स की स्थापना प्रक्रिया प्रगति पर है। यह पहल न केवल स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिला रही है, बल्कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शिल्प कौशल को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत कर रही है।

सचिव ग्रामीण विकास राधिका झा ने बताया कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड ने कम समय में अपनी गुणवत्ता के बल पर विशेष पहचान बनाई है। इसके उत्पाद houseofhimalayas.com के साथ-साथ अमेज़न और ब्लिंकिट जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं। अब यह ब्रांड प्रमुख होटल श्रृंखलाओं में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान को बढ़ावा देने तथा उच्च श्रेणी के पर्यटकों को स्थानीय उत्पादों से जोड़ने के उद्देश्य से ताज (ऋषिकेश, रामनगर), हयात सेंट्रिक, हयात रीजेंसी (देहरादून), मैरियट (रामनगर), वेस्टिन (नरेन्द्रनगर) और जेपी ग्रुप (मसूरी) जैसे प्रतिष्ठित होटलों के साथ रणनीतिक साझेदारी की गई है। इस पहल के तहत राज्य के विभिन्न प्रमुख होटलों में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के रिटेल कार्ट्स स्थापित किए गए हैं, जो पर्यटकों को उत्तराखण्ड के विशिष्ट हस्तनिर्मित एवं जैविक उत्पादों की सीधी उपलब्धता प्रदान कर रहे हैं। यह कदम न केवल स्थानीय उत्पादकों और कारीगरों को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रोत्साहित कर रहा है, बल्कि सतत पर्यटन और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की ओर भी एक महत्वपूर्ण पहल है।

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड की अवधारणा को पहली बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के दौरान प्रस्तुत किया गया था। इस ब्रांड के अंतर्गत उत्तराखण्ड के विशिष्ट उत्पाद जैसे बुरांश का शरबत, जंगली शहद, पहाड़ी दालें, पारंपरिक मसाले, हस्तनिर्मित वस्त्र एवं अन्य जैविक सामग्री अब एक सुव्यवस्थित रूप में देश के प्रमुख शहरों तक पहुंच सकेंगी।

इस अवसर पर सचिव ग्रामीण विकास श्रीमती राधिका झा, उत्तराखण्ड के स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने देखी ‘गौदान’ फिल्म, बताया गौ संरक्षण पर प्रेरणादायी प्रयास

एंटी नारकोटिक्स फोर्स को नई धार देने में जुटी सरकार, कैबिनेट बैठक में 22 नए पदो के सृजन को मंजूरी 

Jalekh Hills Emerge as a New Identity for Adventure Enthusiasts

Satellites Sound the Alarm: Climate Change Reshapes Himalayan Green Cover in Uttarakhand

मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही पर डीएम ने रोका डीपीआरओ का वेतन

TAGGED: Now 'House of Himalayas' has an outlet in New Delhi too
Web Editor July 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यहां सुरक्षा बलों को मिले 16 शक्तिशाली आईईडी बम
Next Article आदि कैलाश यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट जारी करने पर रोक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने देखी ‘गौदान’ फिल्म, बताया गौ संरक्षण पर प्रेरणादायी प्रयास
उत्तराखंड February 11, 2026
एंटी नारकोटिक्स फोर्स को नई धार देने में जुटी सरकार, कैबिनेट बैठक में 22 नए पदो के सृजन को मंजूरी 
उत्तराखंड February 11, 2026
Jalekh Hills Emerge as a New Identity for Adventure Enthusiasts
उत्तराखंड February 11, 2026
Satellites Sound the Alarm: Climate Change Reshapes Himalayan Green Cover in Uttarakhand
उत्तराखंड February 11, 2026

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने देखी ‘गौदान’ फिल्म, बताया गौ संरक्षण पर प्रेरणादायी प्रयास
  • एंटी नारकोटिक्स फोर्स को नई धार देने में जुटी सरकार, कैबिनेट बैठक में 22 नए पदो के सृजन को मंजूरी 
  • Jalekh Hills Emerge as a New Identity for Adventure Enthusiasts
  • Satellites Sound the Alarm: Climate Change Reshapes Himalayan Green Cover in Uttarakhand
  • मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही पर डीएम ने रोका डीपीआरओ का वेतन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,967)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,882)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,372)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,237)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,174)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?