सांसद अनिल बलूनी की पहल पर रेल मंत्री ने दी मंजूरी
देहरादून : रेल से दिल्ली जाने वाले गढवाल के यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। जल्द ही कोटद्वार-आंनद विहार एक्स्प्रेस (गाड़ी संख्या 14089/14090) में अब AC-2 डब्बे जुड जाएंगे। पौडी गढवाल के सांसद अनिल बलूनी ने अपने एक्स हैडिल पर यह जानकारी साझा की है।
उन्होंने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का एक पत्र भी पोस्ट किया है। जिसमें इसकी स्वीकृति दी गई है। दरअसल सांसद बलूनी ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस आशय की मांग की थी। अब यह मांग पूरी हो गई है।