By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पहाडों में संजीवनी साबित हो रही है देश की पहली निशुल्क हेली एम्बुलेंस सेवा
Share
Notification Show More
Latest News
बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता
उत्तराखंड
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन, आजाद कॉलोनी में व्यावसायिक भवन सील
उत्तराखंड
ऊर्जा खपत कम करेगी नई तकनीक 
उत्तराखंड
मेरठ–हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
उत्तराखंड
भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन-2026’ चौबटिया में शुरू
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > पहाडों में संजीवनी साबित हो रही है देश की पहली निशुल्क हेली एम्बुलेंस सेवा
स्वास्थ्य

पहाडों में संजीवनी साबित हो रही है देश की पहली निशुल्क हेली एम्बुलेंस सेवा

Web Editor
Last updated: 2025/07/24 at 1:50 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

विभिन्न अभियानों के जरिए अब तक 60 से अधिक पीड़ितों को किया गया एयरलिफ्ट

देहरादून : उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में आमजन को आपदा, आकस्मिक चिकित्सा या अन्य आपात परिस्थितियों में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा एम्स ऋषिकेश में हेली एम्बुलेंस को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है। अब तक इस सेवा के जरिए 60 से अधिक पीड़ितों को एयरलिफ्ट किया जा चुका है।

भारत की पहली निशुल्क हेली एम्बुलेंस (संजीवनी हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सेवा) 29 अक्तूबर 2024 से एम्स ऋषिकेश के जरिए शुरु की गई है। उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में यह सेवा जीवन रक्षक का काम कर रही है। खासकर सड़क दुर्घटना, चिकित्सा आपातकाल, भूस्खलन, बाढ़ जैसी स्थिति में यह सेवा बेहद कारगर साबित हुई है। कई बार गर्भवती महिलाओं को भी गंभीर परिस्थितियों में सुरक्षित डिलीवरी के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक हेली एम्बुलेंस कुल 74 घंटे 12 मिनट की उड़ान के जरिए, अलग – अलग समय में 60 से अधिक पीड़ितों को एयरलिफ्ट कर जीवनदान प्रदान कर चुकी है। इसमें सड़क दुर्घटना के 23″, *गर्भावस्था आपात स्थिति के 18 और अन्य तरह की मेडिकल इमरजेंसी के 19 रोगी शामिल है। हेली एम्बुलेंस ने पांच नवंबर को हुई अल्मोड़ा बस दुर्घटना और एक मार्च 2025 को आए जोशीमठ हिमस्खलन के प्रभावितों को एयरलिफ्ट करने में अहम भूमिका निभाई।

मुनस्यारी के लिए लिए भी किए थे प्रयास
11 जुलाई 2025 को जनपद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र के धापा गांव से एक गंभीर चिकित्सा आपात स्थिति की सूचना मिली, जहाँ एक महिला एवं उनकी नातिन ने जंगली मशरूम का सेवन कर लिया था। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के उपरांत डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत हल्द्वानी के उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर करने का निर्णय लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) से तत्काल हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने की मांग भेजी। प्रतिक्रिया में, प्राधिकरण ने बिना समय गंवाए हेलीकॉप्टर उड़ान की स्वीकृति प्रदान कर दी। लेकिन दुर्भाग्यवश, उस दिन क्षेत्र में मौसम अत्यधिक खराब होने से, डीजीसीए के मानकों के कारण उड़ान संभव नहीं हो पाई। ऐसे मामलों में सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी आपात स्थिति में जिलाधिकारी द्वारा भेजी गई मांग पर प्राथमिकता के आधार पर, हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन उड़ान की अंतिम अनुमति डीजीसीए द्वारा तय सुरक्षा मानकों के अनुसार ही मिल पाती है, जिसमें मौसम की अनुकूलता एक अनिवार्य शर्त है।

———————————-

उत्तराखंड की विषम परिस्थितियों को देखते हुए ही एम्स ऋषिकेश के सहयोग से हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस सेवा शुरु की गई है। इस तरह की सेवा देने वाला उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस संजीवनी का काम कर रही है। कई बार मौसम संबंधित बाधाओं के चलते उड़ान संभव नहीं हो पाती है, ऐसे में प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्थाओं से लोगों का राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
—

You Might Also Like

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से बदलेगा शहरी स्वास्थ्य परिदृश्य

TAGGED: The country's first free heli ambulance service is proving to be a lifesaver in the mountains
Web Editor July 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अपडेट : त्रि-स्‍तरीय पंचायत चुनाव : प्रदेश में शाम चार बजे तक मतदान प्रतिशत 55 पहुंचा
Next Article खटीमा में भारामल बाबा मंदिर में सीएम ने लगाया ध्‍यान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता
उत्तराखंड February 26, 2026
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन, आजाद कॉलोनी में व्यावसायिक भवन सील
उत्तराखंड February 26, 2026
ऊर्जा खपत कम करेगी नई तकनीक 
उत्तराखंड February 26, 2026
मेरठ–हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
उत्तराखंड February 26, 2026

Recent Posts

  • बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन, आजाद कॉलोनी में व्यावसायिक भवन सील
  • ऊर्जा खपत कम करेगी नई तकनीक 
  • मेरठ–हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
  • भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन-2026’ चौबटिया में शुरू

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,999)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,907)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,390)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,262)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,195)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?