प्रदेश में कुल 68 फीसद मतदान, पुरुषों का प्रतिशत रहा 63
देहरादुन : उत्तराखंंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। विशेषकर महिलाओं में, 73 फीसद महिलाओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया, जबकि पुरुषों के मामले में यह सिर्फ 63 प्रतिशत रहा। प्रथम चरण में प्रदेश में कुल 68 फीसद मतदान हुआ। 12 जिलों के 49 ब्लाक के में हो रहे प्रथम चरण के मतदान में देर शाम तक मतदान केंद्रों पर कतारें लगी हुई थीं। प्रथम चरण में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत में विभिन्न पदों के लिए 6049 पदों पर 17829 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है। मतदान समाप्त होते ही इन सबका भाग्य भी मत पेटियों में बंद हो गया। अब यह पिटारा 31 जुलाई को खुलेगा। अंतिम चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा।
मतदान समाप्त होने के बाद देर शाम पोलिंग पार्टियों की रवानगी भी शुरू हो गई थी। शुरुआत में मतदान प्रक्रिया कुछ धीरे रही, लेकिन दोपहर तक इसने गति पकड ली। सुबह 10 बजे तक 11.72 फीसद, दोपहर 12 बजे तक यह आंकडा 27 फीसद, दो बजे तक 41.87 और शाम चार बजे तक 55 फीसद लोग अपने मताधिकार का प्रयाग कर चुके थे। इससे पहले दोपहर वोट पड चुके थे।
पंचायत चुनाव में इस बार प्रदेश में कुल 4777072 मतदाता हैं। राज्य में हरिद्वार को छोड़कर अन्य 12 जिलों के 89 विकास खंडों में सदस्य ग्राम पंचायत के 55587, प्रधान ग्राम पंचायत के 7499, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2974 और सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों पर निर्वाचन कराया जा रहा है। पंचायतों के कुल 66418 पदों पर निर्वाचन के लिए प्रदेश में 8276 मतदान केन्द्र और 10529 मतदान स्थल निर्धारित किए गए हैं। प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 2310996, पुरूष मतदाताओं की संख्या 2465702 और अन्य मतदाताओं की संख्या 374 है।