Uttarakhand Panchayat Elections: Women Lead Voter Turnout in Final Phase
Uttarakhand Panchayat election women voters : प्रदेश में सोमवार को हुआ कुल 70 फीसद मतदान, पुरुषों का प्रतिशत 65.5 रहा
Uttarakhand Panchayat election women voters : देहरादून, 29 जुलाई : उत्तराखंड में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में नारी शक्ति का दबदबा नजर आया। अंतिम चरण में कुल 70 फीसद मतदान हुआ, इसमें महिलाओं का प्रतिशत 74.5, जबकि पुरुषों का 65.5 रहा। जाहिर है गांव की सरकार चुनने में महिलाओं का योगदान यदि ज्यादा नजर आ रहा है तो इसका असर 31 जुलाई को आने वाले परिणामों में भी परिलक्षित होगा। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर जिले में सर्वाधिक 84.26 और अल्मोड़ा में सबसे कम 59.24 प्रतिशत वोट डाले गए।




