By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Pauri youth suicide property dispute : युवक की आत्‍महत्‍या के मामले में हिमांशु चमोली गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
भूस्खलन जोनों के उपचार को मिलेगी रफ्तार, केंद्र से उत्तराखंड को बड़ी सहायता
उत्तराखंड
लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड
उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > Pauri youth suicide property dispute : युवक की आत्‍महत्‍या के मामले में हिमांशु चमोली गिरफ्तार
क्राइम

Pauri youth suicide property dispute : युवक की आत्‍महत्‍या के मामले में हिमांशु चमोली गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2025/08/22 at 8:30 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Pauri youth suicide property dispute : Pauri Suicide Case: Ex-BJYM Leader Arrested in 35 Lakh Property Dispute

 

Pauri youth suicide property dispute : पौड़ी, 22 अगस्‍त 2025 : पौड़ी जिले के तलसारी गांव में एक युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने  हिमांशु चमोली को गिरफ्तार किया है। हिमांशु भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व पदाधिकारी है। घटना के सामने आने के बाद उसे पद सेे हटा दिया गया। मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है। आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो गुरुवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था।

पुलिस के अनुसार 21 अगस्त की सुबह सूचना मिली कि तलसारी गांव के जितेंद्र कुमार (32) ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, जिससे पुष्टि हुई कि जितेंद्र ने आत्‍महत्‍या ही की है। जांच में सामने आया कि 20 अगस्त की रात जितेंद्र अपने दो दोस्तों के साथ शिकार पर गया था। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि इस दौरान वह काफी परेशान था और अपने मोबाइल पर कुछ टाइप कर रहा था। वापसी में सुबह करीब 4 बजे उसने अचानक दोस्तों को अपने मोबाइल का कोड भेजा और खुद को गोली मार ली।

पुलिस ने जब जितेंद्र के मोबाइल की जांच की, तो पता चला कि वह देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर हिमांशु चमोली के साथ काम करता था। जितेंद्र ने रानीपोखरी क्षेत्र में साढ़े तीन बीघा जमीन के लिए हिमांशु को करीब 35 लाख रुपये दिए थे, लेकिन हिमांशु ने न तो जमीन दी और न ही पैसे लौटाए, जिससे जितेंद्र मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

जितेंद्र के मोबाइल में 6 और 18 अगस्त को बनाए गए दो वीडियो भी मिले, जिनसे यह साबित होता है कि वह पैसों के नुकसान के कारण काफी तनाव में था। पुलिस ने हिमांशु चमोली को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में हिमांशु ने प्रॉपर्टी डील की बात तो मानी, लेकिन सेटलमेंट न होने का कारण बताया। साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और जमीनी दस्तावेजों व बैंक डिटेल्स को खंगाल रही है।

You Might Also Like

दून में सरे बाजार युवती की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

टिहरी में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, पांच की मौत

बांग्लादेशी ममून ने कराया था रीना का धर्म परिवर्तन 

घनसाली में दो सड़क हादसे: एक की मौत, दूसरे को एसडीआरएफ ने बचाया

त्यूनी की युवती ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी से किया निकाह

TAGGED: A young man in Pauri died by suicide after a property deal worth ₹35 lakh went wrong. Police have arrested a former BJYM functionary, Himanshu Chamoli, in connection with the case. The victim had recorded a video before his death.
Web Editor August 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अलर्ट : टाइगर-लेपर्ड अब नहीं खा सकेंगे मुर्गा
Next Article Dhami meets Union Minister for Kumbh : हरिद्वार में गंगा कारीडोर के विकास के लिए केंद्र से अनुरोध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

भूस्खलन जोनों के उपचार को मिलेगी रफ्तार, केंद्र से उत्तराखंड को बड़ी सहायता
उत्तराखंड February 9, 2026
लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड February 8, 2026
उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड February 8, 2026
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड February 8, 2026

Recent Posts

  • भूस्खलन जोनों के उपचार को मिलेगी रफ्तार, केंद्र से उत्तराखंड को बड़ी सहायता
  • लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
  • उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
  • 5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
  • On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,962)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,879)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,368)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,233)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,170)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?