Yamuna river lake level : Water Level in Yamuna River Lake Drops Near Yamunotri Dham
Yamuna river lake level : उत्तरकाशी, 22 अगस्त 2025 : यमुनोत्री धाम के पास यमुना में स्यानाचट्टी में बनी झील के जलस्तर में तेजी से कमी आ रही है। अब पानी यमुना पर बने पुल से करीब चार फीट नीचे बह रहा है। कल तक यह पुल भी जलमग्न था। हालात की गंभीरता को देखते हुए उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य मौके पर ही कैंप किए हुए हैं।
प्रशासन के अनुसार नदी से गाद निकलने और पुल से मलबा हटाने के लिए जेसीबी और पोकलेन की मदद ली जा रही है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और विशेषज्ञों का एक दल भी मौके पर मौजूद है। एहतियात के तौर पर, झील की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (PWD), एसडीआरएफ, सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियां मिलकर झील के एक हिस्से को खोलने की कोशिश कर रही हैं।