By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नासिक में होने वाले सिंहस्‍थ कुंभ की महत्‍वपूर्ण तिथियां घोषित
Share
Notification Show More
Latest News
हवाई कनेक्टिविटी को लेकर सरकार गंभीर, सेना करेगी चिन्यालीसौड़ व गौचर हवाई पट्टियों का संचालन 
उत्तराखंड
पर्यटन ग्राम गंगी में पंहुचते ही गूंगे हुए मोबाइल 
उत्तराखंड
अब सडकों पर बनेंगे ‘मधुमक्खी गलियारे’
उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ
स्वास्थ्य
कार्बेट के जंगलों में फिर गूंजी इंसानी-सी चीख
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > देश-विदेश > नासिक में होने वाले सिंहस्‍थ कुंभ की महत्‍वपूर्ण तिथियां घोषित
देश-विदेश

नासिक में होने वाले सिंहस्‍थ कुंभ की महत्‍वपूर्ण तिथियां घोषित

Web Editor
Last updated: 2025/09/17 at 1:53 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Nashik Singhast Kumbh 2027: Dates, Significance, and History

Contents
 कुंभ के स्नान पर्व निम्न हैं-29 जुलाई 2027 : नासिक में ‘नगर प्रदक्षिणा’दो अगस्त 2027 : पहला अमृत स्नान31 अगस्त 2027 : दूसरा अमृत स्नानतीसरा एवं अंतिम अमृत स्नान दो दिन11 सितंबर 2027 : नासिक में12 सितंबर 2027 : त्र्यंबकेश्वर में24 जुलाई 2028 : ध्वज उतारा जाएगा। इसी के साथ सिंहस्थ कुंभ विराम लेगानासिक शहर महाराष्ट्र के उत्तर-पश्चिम में मुंबई से 150 किमी और पुणे से 205 किमी की दूरी पर स्थित है। शहर का मुख्य हिस्सा गोदावरी नदी के दायें (दक्षिण) तट पर है। देश में 12 में से एक ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर नामक शहर में स्थित है। यह स्थान नासिक से 38 किमी की दूरी पर है और गोदावरी नदी का उद्गम भी यहीं से हुआ है। सिंहस्थ कुंभ नासिक और त्र्यंबकेश्वर, दोनों जगह आयोजित होता है। यह शहर नदी घाटों (सीढ़ीदार स्नान स्थल) से युक्त हैं। नासिक में पांडु (बौद्ध) और चामर (जैन) गुफा मंदिर भी है, जो पहली सदी के हैं। नासिक शक्तिशाली सातवाहन वंश के राजाओं की राजधानी रहा। मुगल काल के दौरान नासिक शहर को गुलशनाबाद नाम से जाना जाता था। नासिक हिंदुओं की आस्था व प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा मिश्रण है।कहां किन नदियों के तट पर आयोजित होता है कुंभहरिद्वार : गंगा नदी के तट पर उत्तराखंड में प्रयाग : गंगा व यमुना नदी के संगम पर उत्तर प्रदेश में नासिक : गोदावरी नदी के तट पर महाराष्ट्र में उज्जैन : क्षिप्रा नदी के तट पर मध्य प्रदेश में

देहरादून, 17 सितंबर 2025  : नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सनातनी परंपरा सबसे बड़े उत्सव सिंहस्थ कुंभ की महत्वपूर्ण तिथियां घोषित कर दी गई हैं। सभी 13 अखाड़ों के संतों और पुरोहित संघ व विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों की बैठक में यह घोषणा की गई। महाराष्ट्र के नासिक शहर में त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर के पास गोदावरी नदी के तट पर 12 साल के अंतराल में आयोजित होने वाला सिंहस्थ कुंभ 31 अक्टूबर 2026 को त्र्यंबकेश्वर, रामकुंड और पंचवटी में ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। इससे पहले वर्ष 2024 में प्रयागराज में पूर्णकुम्भ आयोजित हो चुका है।

ज्योतिष परंपरा में कुंभ पर्व को कुंभ राशि एवं कुंभ योग से जोड़ा गया है। विष्णु पुराण के अनुसार कुंभ योग चार तरह के हैं। जब गुरु कुंभ राशि में होता है और सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, तब हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होता है। जब गुरु मेष राशि चक्र में प्रवेश करता है और सूर्य व चन्द्रमा मकर राशि में माघ अमावास्या के दिन होते हैं, तब प्रयाग में कुंभ का योग बनता है। सूर्य व गुरु के सिंह राशि में प्रकट होने पर कुंभ का आयोजन नासिक (महाराष्ट्र) में गोदावरी नदी के मूल तट पर होता है। इसी तरह उज्जैन में सूर्य और गुरु के सिंह राशि में आने पर कुंभ आयोजित होता है।

नारद पुराण के अनुसार जब गुरु और सूर्य सिंह राशि में होते हैं तब कुंभ मेला नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर के पास गोदावरी नदी के तट पर लगता है। कुंभ मेले का मुख्य आकर्षण शाही (अमृत) स्नान होता है, जिसमें सभी संन्यासी, बैरागी व उदासीन अखाड़ों के प्रतिनिधि स्नान करते हैं। इस बार नासिक में 15 से 20 करोड़ श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह कुंभ नासिक और त्र्यंबकेश्वर, दोनों जगह होता है, लेकिन नासिक की विशेष प्रभुत्ता है। यहां के तीन प्रमुख अखाड़े संख्या में अन्य 10 अखाड़ों के बराबर हैं।

 कुंभ के स्नान पर्व निम्न हैं-

29 जुलाई 2027 : नासिक में ‘नगर प्रदक्षिणा’

दो अगस्त 2027 : पहला अमृत स्नान

31 अगस्त 2027 : दूसरा अमृत स्नान

तीसरा एवं अंतिम अमृत स्नान दो दिन

11 सितंबर 2027 : नासिक में

12 सितंबर 2027 : त्र्यंबकेश्वर में

24 जुलाई 2028 : ध्वज उतारा जाएगा। इसी के साथ सिंहस्थ कुंभ विराम लेगा

नासिक शहर महाराष्ट्र के उत्तर-पश्चिम में मुंबई से 150 किमी और पुणे से 205 किमी की दूरी पर स्थित है। शहर का मुख्य हिस्सा गोदावरी नदी के दायें (दक्षिण) तट पर है। देश में 12 में से एक ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर नामक शहर में स्थित है। यह स्थान नासिक से 38 किमी की दूरी पर है और गोदावरी नदी का उद्गम भी यहीं से हुआ है। सिंहस्थ कुंभ नासिक और त्र्यंबकेश्वर, दोनों जगह आयोजित होता है। यह शहर नदी घाटों (सीढ़ीदार स्नान स्थल) से युक्त हैं। नासिक में पांडु (बौद्ध) और चामर (जैन) गुफा मंदिर भी है, जो पहली सदी के हैं। नासिक शक्तिशाली सातवाहन वंश के राजाओं की राजधानी रहा। मुगल काल के दौरान नासिक शहर को गुलशनाबाद नाम से जाना जाता था। नासिक हिंदुओं की आस्था व प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा मिश्रण है।

कहां किन नदियों के तट पर आयोजित होता है कुंभ

हरिद्वार : गंगा नदी के तट पर उत्तराखंड में
प्रयाग : गंगा व यमुना नदी के संगम पर उत्तर प्रदेश में
नासिक : गोदावरी नदी के तट पर महाराष्ट्र में
उज्जैन : क्षिप्रा नदी के तट पर मध्य प्रदेश में

You Might Also Like

हिमालय की हरियाली में आ रहे बदलाव ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता, उपग्रह अध्ययन से मिले अहम संकेत

उत्तराखंड समेत देश के सभी बांधों का होगा जोखिम मूल्यांकन

Kkkkk

 यहां महसूस कीजिए शाही मिजाज, अंदाज और स्वाद 

अब समुद्र के नीचे भी नहीं बच पाएगा दुश्मन 

TAGGED: and historical context., Important dates for the Singhast Kumbh 2027 in Nashik have been announced. Learn when this grand festival will begin, its astrological significance, the key bathing dates
Web Editor September 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कुदरत का कहर: 60 परिवारों के लिए हेलीकाप्टर से भेजा राशन
Next Article सहस्रधारा-कार्लीगाड सड़क मलबे से पटी, आवागमन ठप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हवाई कनेक्टिविटी को लेकर सरकार गंभीर, सेना करेगी चिन्यालीसौड़ व गौचर हवाई पट्टियों का संचालन 
उत्तराखंड February 19, 2026
पर्यटन ग्राम गंगी में पंहुचते ही गूंगे हुए मोबाइल 
उत्तराखंड February 19, 2026
अब सडकों पर बनेंगे ‘मधुमक्खी गलियारे’
उत्तराखंड February 19, 2026
श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ
स्वास्थ्य February 18, 2026

Recent Posts

  • हवाई कनेक्टिविटी को लेकर सरकार गंभीर, सेना करेगी चिन्यालीसौड़ व गौचर हवाई पट्टियों का संचालन 
  • पर्यटन ग्राम गंगी में पंहुचते ही गूंगे हुए मोबाइल 
  • अब सडकों पर बनेंगे ‘मधुमक्खी गलियारे’
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ
  • कार्बेट के जंगलों में फिर गूंजी इंसानी-सी चीख

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,984)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,895)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,386)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,251)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,188)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?