By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सहस्रधारा-कार्लीगाड सड़क मलबे से पटी, आवागमन ठप
Share
Notification Show More
Latest News
तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
उत्तराखंड
अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
उत्तराखंड
पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
उत्तराखंड
जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
उत्तराखंड
बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सहस्रधारा-कार्लीगाड सड़क मलबे से पटी, आवागमन ठप
उत्तराखंड

सहस्रधारा-कार्लीगाड सड़क मलबे से पटी, आवागमन ठप

Web Editor
Last updated: 2025/09/17 at 2:12 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun Disaster: Landslides and Flooding Disrupt Life | Relief Operations Underway

सडकों को खोलने के प्रयास के साथ ही सर्च और रेस्‍क्‍यू अभियान तेज

देहरादून, 17 सितंबर 2025 – देहरादून में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। अतिवृष्टि और भूस्खलन के कारण कई इलाकों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। सहस्रधारा-कार्लीगाड सड़क कई जगहों पर टूट गई है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र मजयाड़ी तोक है, जहां भूस्खलन के कारण मलबे में कुछ लोगों और पशुओं के दबे होने की आशंका है। जिला प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान शुरू करते हुए घटनास्थल पर जेसीबी मशीनें भेजी हैं। राहत एवं बचाव दल लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।

डालनवाला की एमडीडी कॉलोनी में भरा मलबा

डालनवाला की एमडीडी कॉलोनी भी भारी बारिश से अछूती नहीं रही। यहां घरों और सड़कों पर मलबा और गाद भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्थिति का जायजा लेते हुए एमडीडीए और नगर निगम को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। निर्देशों के बाद श्रमिकों और जेसीबी की मदद से युद्धस्तर पर मलबा हटाने का काम चल रहा है, ताकि जल्द से जल्द स्थिति सामान्य हो सके।

जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों में कोई देरी नहीं की जाएगी। बारिश से चुनौतियां बढ़ी जरूर हैं, लेकिन प्रशासनिक टीमें चौबीसों घंटे मौके पर डटी हैं और प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद सुनिश्चित करने में लगी हैं।

You Might Also Like

तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर

अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट

पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू

जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल

बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

TAGGED: and relief operations to assist affected residents., blocking roads and flooding homes. District administration has launched search, Heavy rains and landslides have caused widespread damage in Dehradun, rescue
Web Editor September 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नासिक में होने वाले सिंहस्‍थ कुंभ की महत्‍वपूर्ण तिथियां घोषित
Next Article रंजिश में झोंका था फायर,  तीन गिरफ्तार, कार भी बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
उत्तराखंड August 13, 2026
अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
उत्तराखंड August 13, 2026
पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
उत्तराखंड August 13, 2026
जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
उत्तराखंड August 12, 2026

Recent Posts

  • तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
  • अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
  • पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
  • जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
  • बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,007)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,865)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,367)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,262)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,066)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?