By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: शारदा कॉरिडोर: आस्था, धरोहर और विकास का संगम
Share
Notification Show More
Latest News
देवभूमि के इस गांव में जुटेंगे 60 देशों के  लेखक 
उत्तराखंड
बॉर्डर पर मिलम में सीएम ने हिमवीरों संग ली चाय चुस्कियां 
उत्तराखंड
महिला समूहों पर बरसा बाबा केदार का आशीष
उत्तराखंड
पिस्टल लहराने पर लाइसेंस सस्पेंड, शस्त्र जब्त 
क्राइम
इसरो के वीनस ऑर्बिटर मिशन का हिस्सा बने डॉ. आलोक
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > शारदा कॉरिडोर: आस्था, धरोहर और विकास का संगम
उत्तराखंड

शारदा कॉरिडोर: आस्था, धरोहर और विकास का संगम

Web Editor
Last updated: 2025/10/25 at 5:00 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Sharda Corridor: CM Pushkar Singh Dhami Inaugurates Phase One of the Project in Tanakpur

टनकपुर, 25 अक्टूबर 2025 : सीमांत जनपद चंपावत में उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में ₹185.20 करोड़ की लागत से बनने वाली शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शारदा कॉरिडोर “आस्था, धरोहर और सतत विकास का संगम” है, जिसका उद्देश्य बनबसा से माता रंकोची तक की घाटी को धार्मिक, प्राकृतिक और रोजगार आधारित पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल एक धार्मिक स्थल का पुनर्विकास नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन में आर्थिक समृद्धि और रोजगार के नए अवसरों की धारा प्रवाहित करने वाला मॉडल बनेगी।

उन्होंने बताया कि ₹185.20 करोड़ की इस योजना के तहत घाटों को सुरक्षित, स्वच्छ और आकर्षक रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें सुरक्षित स्नान घाट, आरती स्थल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और विश्राम सुविधाएँ, पैदल पथ, सौंदर्यीकरण तथा सुगम पहुँच मार्ग जैसी आधुनिक व्यवस्थाएँ शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरती स्थल अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक से निर्मित होगा, जिसमें रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और फ्लोर कूलिंग तकनीक जैसी पर्यावरण-अनुकूल सुविधाएँ होंगी। बाढ़ प्रतिरोधी संरचनाएँ नदी के प्रवाह को नियंत्रित कर आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।

उन्होंने इस परियोजना को धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा मॉडल बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का प्रेरक उदाहरण बनेगा। पूर्णागिरि और माता रंकोची क्षेत्र को धार्मिक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यह बड़ा कदम है, जहाँ श्रद्धा के साथ प्रकृति और पर्यावरण शिक्षा का अनुभव भी मिलेगा।

गौरतलब है कि परियोजना के प्रथम चरण में किरोड़ा नाला पारिस्थितिक कॉरिडोर (₹109.57 करोड़), सिटी ड्रेनेज योजना चरण-1 (₹62.11 करोड़) और थाक गाँव तक वैकल्पिक मार्ग (₹5.34 करोड़) जैसे प्रमुख कार्य शामिल हैं। ये सभी योजनाएँ क्षेत्र की पारिस्थितिकी, आपदा प्रतिरोध क्षमता और तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं।

इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडे, शंकर कोरंगा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

देवभूमि के इस गांव में जुटेंगे 60 देशों के  लेखक 

बॉर्डर पर मिलम में सीएम ने हिमवीरों संग ली चाय चुस्कियां 

महिला समूहों पर बरसा बाबा केदार का आशीष

इसरो के वीनस ऑर्बिटर मिशन का हिस्सा बने डॉ. आलोक

चंद्रभागा नदी को मिलेगा नया जीवन, भू-जल रीचार्ज योजनाओं को भी मंजूरी

TAGGED: and sustainable development, boosting religious tourism and the local economy., heritage, Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami inaugurated Phase One of the ₹185.20 crore Sharda Corridor project in Tanakpur. The project aims to blend faith
Web Editor October 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जिलाधिकारी ने नगर निगम रुड़की का किया औचक निरीक्षण
Next Article सड़कों पर गांधी गिरी से पुलिस पढ़ा रही ट्रैफिक नियमों का पाठ 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देवभूमि के इस गांव में जुटेंगे 60 देशों के  लेखक 
उत्तराखंड October 29, 2025
बॉर्डर पर मिलम में सीएम ने हिमवीरों संग ली चाय चुस्कियां 
उत्तराखंड October 29, 2025
महिला समूहों पर बरसा बाबा केदार का आशीष
उत्तराखंड October 29, 2025
पिस्टल लहराने पर लाइसेंस सस्पेंड, शस्त्र जब्त 
क्राइम October 29, 2025

Recent Posts

  • देवभूमि के इस गांव में जुटेंगे 60 देशों के  लेखक 
  • बॉर्डर पर मिलम में सीएम ने हिमवीरों संग ली चाय चुस्कियां 
  • महिला समूहों पर बरसा बाबा केदार का आशीष
  • पिस्टल लहराने पर लाइसेंस सस्पेंड, शस्त्र जब्त 
  • इसरो के वीनस ऑर्बिटर मिशन का हिस्सा बने डॉ. आलोक

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,798)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,755)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,240)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,090)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,026)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?