By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सड़क पर बेसहारा छोड़ी गाय तो 10 हजार जुर्माना
Share
Notification Show More
Latest News
लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड
उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सड़क पर बेसहारा छोड़ी गाय तो 10 हजार जुर्माना
उत्तराखंड

सड़क पर बेसहारा छोड़ी गाय तो 10 हजार जुर्माना

Web Editor
Last updated: 2025/10/30 at 1:14 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Uttarakhand to Impose ₹10,000 Fine for Abandoning Cows, 10-Year Jail for Smuggling

देहरादून, 30 अक्टूबर 2025 : यदि अब सड़क पर गाय को बेसहारा छोड़ा तो दो हजार नहीं बल्कि 10 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। यह निर्णय उत्तराखंड गोसेवा आयोग की कार्यकारिणी की अहम बैठक में लिया गया।

बृहस्पतिवार को मोथरोवाला स्थित पशुधन भवन सभागार में आयोग अध्यक्ष डॉ. पं. राजेंद्र अंथवाल की अध्यक्षता में गोसेवा आयोग की कार्यकारिणी की अहम बैठक हुई। बैठक में गो संरक्षण, गो तस्करी पर नियंत्रण और गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में पारित प्रस्तावों के अनुसार, तस्करी में पकड़े जाने पर अब 10 वर्ष का कठोर कारावास और 5 लाख रुपये का जुर्माना भी देना होगा। आयोग ने कहा कि यह सख्त प्रावधान गोवंश के प्रति बढ़ती क्रूरता और लापरवाही को रोकने के लिए आवश्यक हैं।

अध्यक्ष डॉ. अंथवाल ने कहा कि शास्त्रों में गाय को माता का स्थान दिया गया है और जहां गाय पलती है, वहां समृद्धि रहती है। उन्होंने चिंता जताई कि आज भी राज्य का लगभग 60 प्रतिशत गोवंश सड़कों पर बेसहारा घूम रहा है, जो बेहद दुखद स्थिति है। उन्होंने निर्देश दिए कि गो संरक्षण से जुड़े सभी प्रावधानों का सख्ती से अनुपालन कराया जाए और राज्यभर में संचालित गो सदनों की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए।

आयोग ने निर्णय लिया कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में गौवंश का पंजीकरण, टैगिंग और फोटोग्राफी अनिवार्य की जाएगी। साथ ही पुलिस विभाग के स्तर पर एक पृथक “गौवंश संरक्षण स्वाइयड” का गठन किया जाएगा, जो राज्य की सीमाओं पर नियमित चेकिंग करेगा और गौ तस्करी पर निगरानी रखेगा।

अध्यक्ष ने नगर पंचायतों और जिला पंचायतों में गौ सदन निर्माण की सुस्त प्रगति पर नाराजगी जताते हुए निर्माणाधीन गौशालाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। घायल और बीमार गौवंश के त्वरित उपचार के लिए पर्याप्त लिफ्टिंग वैन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और देशभर में समान गौ संरक्षण कानून लागू करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा। साथ ही देशी नस्लों के संरक्षण, नंदीशालाओं की स्थापना और भूसे की आपूर्ति पर नियंत्रण जैसे प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक में उप सचिव पशुपालन महावीर सिंह पंवार, संयुक्त सचिव वन सत्य प्रकाश सिंह, सदस्य गौरी मौलेखी, कामनी कश्यप, कमलेश भट्ट सहित कई अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी

उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना

5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart

On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood

Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,

TAGGED: 000 fine will be imposed for leaving cows stray, and cow smugglers could face up to 10 years in jail and ₹5 lakh penalty., The Uttarakhand Cow Service Commission has approved strict measures against cow abandonment and smuggling. A ₹10
Web Editor October 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रुद्रप्रयाग में ग्रामीण को बनाया निवाला, अब ड्रोन से हो रही गुलदार की तलाश
Next Article शुक्रवार को दून में कई रूटों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड February 8, 2026
उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड February 8, 2026
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड February 8, 2026
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड February 8, 2026

Recent Posts

  • लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
  • उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
  • 5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
  • On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
  • Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,961)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,878)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,368)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,232)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,170)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?