
SGRR University Cultural Week Inaugurated in Dehradun | Students Showcase Talent

देहरादून, 05 feburary 2026 : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक उल्लास और रचनात्मकता के रंग बिखर गए। बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में 4 से 7 फरवरी तक चलने वाले सांस्कृतिक सप्ताह का जोरदार आगाज़ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति के. प्रतापन ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव लोकेश गंभीर ने सह-शैक्षणिक गतिविधियों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का आधार बताया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर मालविका सती कांडपाल ने बताया कि सप्ताह के दौरान नृत्य, संगीत, फैशन शो, रंगोली, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और फूड फेस्ट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
पहले दिन फैशन शो में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों की उपस्थिति रही।


