By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: स्मार्ट मानव संसाधन से नई ऊंचाई पाएगा उत्तराखंड का कौशल मॉडल: मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Latest News
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
उत्तराखंड
पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > स्मार्ट मानव संसाधन से नई ऊंचाई पाएगा उत्तराखंड का कौशल मॉडल: मुख्यमंत्री
उत्तराखंड

स्मार्ट मानव संसाधन से नई ऊंचाई पाएगा उत्तराखंड का कौशल मॉडल: मुख्यमंत्री

Web Editor
Last updated: 2026/02/05 at 4:49 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

 

 

 

Smart Human Resource to Strengthen Uttarakhand Skill Development Model: CM Dhami

देहरादून, 05 February 2026 । उत्तराखंड में कौशल विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में कौशल विकास एवं फॉरवर्ड लिंकेज को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि राज्य का कौशल मॉडल केवल स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित न रहे, बल्कि उद्योगों और भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुरूप स्मार्ट मानव संसाधन तैयार किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं को मांग आधारित कौशल प्रदान कर उन्हें सुनिश्चित रोजगार और बेहतर वेतन से जोड़ने की है। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि कौशल विकास की योजनाओं का सीधा लाभ युवाओं की नौकरी और आय में दिखाई देना चाहिए।
बैठक में इस विषय पर गहन चर्चा हुई कि राज्य में आईटीआई और तकनीकी संस्थानों की संख्या बढ़ने तथा प्रशिक्षित युवाओं की उपलब्धता के बावजूद प्लेसमेंट और वेतन स्तर में अपेक्षित सुधार क्यों नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रबंधन की कमियों, विभागीय समन्वय के अभाव और प्रभावी प्लेटफार्म की कमी से जोड़ा तथा त्वरित सुधार के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि एक ओर नाई, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, मिस्त्री और कारपेंटर जैसे कार्यों के लिए कुशल श्रमिकों की लगातार मांग बनी रहती है, वहीं दूसरी ओर आईटीआई से प्रशिक्षित कई युवा रोजगार के लिए भटकते नजर आते हैं। इस विरोधाभास को दूर करने के लिए तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, सेवायोजन और उद्योग विभागों के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक बताया गया।
उन्होंने निर्देश दिए कि उद्योगों और भविष्य की तकनीकी मांग को ध्यान में रखते हुए रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम विकसित किए जाएं। साथ ही, प्रशिक्षित ट्रेनर-शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए आईटीआई जैसे तकनीकी संस्थानों को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय जरूरतों के अनुसार तीन स्तर की वर्कफोर्स—बेसिक स्किल वर्कर, मीडियम तकनीक की वर्कफोर्स और उच्च कुशल तकनीकी वर्कफोर्स—तैयार करने का समेकित मॉडल विकसित करने पर भी जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण के लिए चयन होते ही युवाओं को रोजगार प्रदाता संस्थानों से टैग किया जाए, ताकि ट्रेनिंग के दौरान ही जॉब सिक्योरिटी सुनिश्चित हो सके। तकनीकी पाठ्यक्रमों की नियमित समीक्षा करते हुए अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक परिणाम तय करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उद्योगों की सक्रिय भागीदारी, एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म के निर्माण, विदेशों में रोजगार के लिए पारदर्शी चयन प्रक्रिया तथा सरकारी भर्तियों से जुड़े लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर भी सहमति बनी। अधिकारियों ने स्थानीय से लेकर ओवरसीज प्लेसमेंट तक की रणनीतियों और विभागीय प्रयासों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

You Might Also Like

5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart

On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood

Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,

उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश

पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन

TAGGED: and future-ready workforce., better placements, focusing on smart human resources, industry-linked training, Uttarakhand Chief Minister reviews skill development strategy
Web Editor February 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एआई से बदलेगी फैशन डिजाइन की दुनिया, ‘फ्लोरा’ और ‘नेरा’ ने रचा इतिहास
Next Article अब सुरक्षित होंगी मनसा देवी की पहाड़िया 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड February 8, 2026
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड February 8, 2026
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड February 8, 2026
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
उत्तराखंड February 8, 2026

Recent Posts

  • 5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
  • On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
  • Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
  • उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
  • पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,961)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,876)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,368)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,230)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,170)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?