By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
Share
Notification Show More
Latest News
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
उत्तराखंड
पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन
उत्तराखंड
एआई से बदली ग्राम सरकार की तस्वीर: उत्तराखंड की 5300 से ज्यादा पंचायतें हुईं स्मार्ट
Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का भव्य समापन, छात्रों ने बिखेरे रंग
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड

Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,

Web Editor
Last updated: 2026/02/08 at 3:25 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Uttarakhand Pre-Budget Dialogue Focuses on Inclusive Growth and Public Participation

 

Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
टनकपुर, 08 February 2026। आगामी बजट को जनआकांक्षाओं से जोड़ने के उद्देश्य से टनकपुर स्थित एनएचपीसी बनबसा सभागार में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। संवाद में प्रदेश के समग्र विकास, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था और जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए व्यापक विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास की योजनाओं को ज़मीनी जरूरतों से जोड़कर आगे बढ़ा रही है। महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक गांव में पिंक टॉयलेट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने वर्ष 2047 तक उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि संवाद के दौरान मिले सुझावों को आगामी बजट में यथासंभव स्थान दिया जाएगा, ताकि संतुलित, समावेशी और सतत विकास सुनिश्चित हो सके।
इस बजट-पूर्व संवाद में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विषय विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। ग्रामीण और शहरी विकास, कृषि, उद्योग, पर्यटन तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। ग्रामीण विकास के लिए अनुदान बढ़ाने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था सुदृढ़ करने, सीवर लाइन और शौचालय निर्माण को गति देने, पंचायतों को अधिक अधिकार देने तथा जिला पंचायत सदस्यों के लिए मानदेय और अध्ययन भ्रमण जैसी मांगें प्रमुख रहीं।
वक्ताओं ने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्थानीय निकायों को मजबूत करना जरूरी है, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार सुझावों पर गंभीरता से विचार करेगी और उन्हें नीतिगत निर्णयों में शामिल किया जाएगा।
बॉक्स
कैपिटल आउटले में दोगुनी छलांग
वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने जानकारी दी कि पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड का कैपिटल आउटले 7,534 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,765 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, राज्य की जीडीपी वर्ष 2021-22 के 2.54 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वर्तमान में 4.74 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो लगभग 60 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाती है।

You Might Also Like

उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश

पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का भव्य समापन, छात्रों ने बिखेरे रंग

दून में अवैध प्लॉटिंग पर डिजिटल वार, एमडीडीए की वेबसाइट पर खुलेगी पूरी कुंडली

हाथी गलियारों में अब ‘स्मार्ट रेलवे’: एआई तकनीक से टलेगी ट्रैक पर टकराव की आशंका

TAGGED: and a self-reliant state vision by 2047., focusing on inclusive development, public participation, Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami chaired a pre-budget dialogue in Tanakpur, women safety initiatives
Web Editor February 8, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड February 8, 2026
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
उत्तराखंड February 8, 2026
पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन
उत्तराखंड February 8, 2026
एआई से बदली ग्राम सरकार की तस्वीर: उत्तराखंड की 5300 से ज्यादा पंचायतें हुईं स्मार्ट
Uncategorized February 8, 2026

Recent Posts

  • Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
  • उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
  • पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन
  • एआई से बदली ग्राम सरकार की तस्वीर: उत्तराखंड की 5300 से ज्यादा पंचायतें हुईं स्मार्ट
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का भव्य समापन, छात्रों ने बिखेरे रंग

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,960)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,875)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,366)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,228)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,168)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?