By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
अब खुलेगा भर्तियों का पिटारा, नए वित्तीय वर्ष में 10–12 हजार नौकरियों की तैयारी: धामी
उत्तराखंड
14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार
क्राइम
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह 14 को, जे.पी. नड्डा होंगे मुख्य अतिथि
उत्तराखंड
अर्जुन हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 
क्राइम
मुख्यमंत्री ने देखी ‘गौदान’ फिल्म, बताया गौ संरक्षण पर प्रेरणादायी प्रयास
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > 14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार
क्राइम

14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2026/02/12 at 6:35 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Arjun Sharma Murder Case: ₹14 Crore Property Dispute Turns Deadly in Dehradun

देहरादून, 12 February 2026। करोड़ों की संपत्ति का विवाद गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या की जड़ बन गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि 14 करोड़ रुपये की जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने इस खौफनाक साजिश को जन्म दिया। जमीन की बिक्री पर स्टे लगने के कारण सौदा अटक गया था और एग्रीमेंट की शर्तों के मुताबिक एडवांस रकम दोगुनी लौटाने का दबाव बढ़ गया था। इसी दबाव से छुटकारा पाने के लिए आरोपियों ने अर्जुन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
पुलिस के अनुसार, मृतक की मां बीना शर्मा ने जीएमएस रोड स्थित अपनी संपत्ति के बदले डॉक्टर अजय खन्ना से 14 करोड़ रुपये में सौदा किया था, जिसमें से करीब आठ करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। लेकिन अर्जुन शर्मा द्वारा संपत्ति पर स्टे ले लेने के बाद न तो कब्जा मिल पाया और न ही सौदा आगे बढ़ सका। इससे डॉक्टर अजय खन्ना लगातार बीना शर्मा पर रकम वापस करने का दबाव बना रहा था, जिससे मां-बेटे के बीच तनाव और विवाद बढ़ता चला गया।
जांच में खुलासा हुआ कि इसी तनाव के बीच बीना शर्मा, अजय खन्ना और विनोद उनियाल ने मिलकर अर्जुन शर्मा को हटाने की साजिश रची। हत्या को अंजाम देने के लिए विनोद उनियाल के ड्राइवर पंकज राणा और उसके सगे भाई राजीव राणा से 12 लाख रुपये में सौदा तय किया गया। इसमें से तीन लाख रुपये अग्रिम तौर पर दिए गए, जबकि बाकी रकम वारदात के बाद देने की बात तय हुई थी।
राजधानी के तिब्बती मार्केट के पास हुई इस सनसनीखेज हत्या के बाद पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए साजिश का पर्दाफाश किया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में मृतक की मां बीना शर्मा, डॉक्टर अजय खन्ना और विनोद उनियाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। वहीं, विनोद उनियाल की पत्नी के खिलाफ फिलहाल कोई ठोस साक्ष्य न मिलने के कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।

You Might Also Like

अर्जुन हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 

तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

दून में सरे बाजार युवती की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

टिहरी में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, पांच की मौत

बांग्लादेशी ममून ने कराया था रीना का धर्म परिवर्तन 

TAGGED: Dehradun gas agency owner Arjun Sharma was allegedly murdered over a ₹14 crore property dispute. Police arrested his mother and two others for plotting the killing in a ₹12 lakh contract deal.
Web Editor February 12, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह 14 को, जे.पी. नड्डा होंगे मुख्य अतिथि
Next Article अब खुलेगा भर्तियों का पिटारा, नए वित्तीय वर्ष में 10–12 हजार नौकरियों की तैयारी: धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अब खुलेगा भर्तियों का पिटारा, नए वित्तीय वर्ष में 10–12 हजार नौकरियों की तैयारी: धामी
उत्तराखंड February 12, 2026
14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार
क्राइम February 12, 2026
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह 14 को, जे.पी. नड्डा होंगे मुख्य अतिथि
उत्तराखंड February 12, 2026
अर्जुन हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 
क्राइम February 12, 2026

Recent Posts

  • अब खुलेगा भर्तियों का पिटारा, नए वित्तीय वर्ष में 10–12 हजार नौकरियों की तैयारी: धामी
  • 14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह 14 को, जे.पी. नड्डा होंगे मुख्य अतिथि
  • अर्जुन हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 
  • मुख्यमंत्री ने देखी ‘गौदान’ फिल्म, बताया गौ संरक्षण पर प्रेरणादायी प्रयास

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,968)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,884)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,377)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,239)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,176)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?