Uttarakhand Govt Plans 10–12 Thousand Jobs in New Financial Year: CM Dhami
देहरादून, 12 February 2026 । मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा है कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रोजगार सृजन शामिल है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी वित्तीय वर्ष में 10 से 12 हजार नई नियुक्तियों की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि देवभूमि उत्तराखंड की अस्मिता और मूल स्वरूप से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने, सख्त नकल विरोधी कानून बनाने और अतिक्रमण व भू-माफिया के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर सुशासन की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।
गुरुवार को मुख्यमंत्री ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में 1203.40 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण योजना के द्वितीय चरण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्रीय विकास से जुड़ी कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से समावेशी विकास की ओर बढ़ रहा है और राज्य नए विकास मानक स्थापित कर रहा है।
उन्होंने मातृशक्ति को पहाड़ की अर्थव्यवस्था की धुरी बताते हुए ‘लखपति दीदी’ योजना की उपलब्धियों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का हवाला देते हुए धामी ने कहा कि उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार हुआ है। राज्य के बजट आकार में वृद्धि के साथ ही रिवर्स माइग्रेशन में 44 प्रतिशत तक इजाफा दर्ज किया गया है।
स्थानीय विधायक Sahdev Singh Pundir ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास, सुशासन और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में नए प्रतिमान गढ़े जा रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मीठीबेरी–चांदनी चौक और झाझरा तक सुधरेगी कनेक्टिविटी
मीठीबेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक तक तथा परवल से विज्ञान धाम झाझरा तक प्रस्तावित सड़क परियोजना से क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत सड़क ढांचा किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की बुनियाद होता है, जिससे व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिलता है।
भाऊवाला में नलकूप सहित कई विकास कार्यों की घोषणा
मुख्यमंत्री ने भाऊवाला में पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूप निर्माण, नगर निगम क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात के लिए दरू चौक से केशववाला नदी तक नाला निर्माण, आर्केडिया बड़ोवाला पार्क के पास मोक्षधाम, आसनपुर से श्मशान घाट तक पुस्ता व मार्ग निर्माण सहित कई विकास कार्यों की घोषणा की। इसके साथ ही पौंधा और आसपास के क्षेत्रों में श्मशान घाट सड़क व सुरक्षा कार्यों को भी मंजूरी देने की बात कही।


