By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
Share
Notification Show More
Latest News
औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
उत्तराखंड
एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
क्राइम
हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता
उत्तराखंड
उत्तराखंड में हर घर का होगा डिजिटल रिकॉर्ड
उत्तराखंड
हल्द्वानी में युवक-युवती की नृशंस हत्या, पत्थरों से चेहरे कुचले
क्राइम
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
उत्तराखंड

औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 

Web Editor
Last updated: 2026/02/13 at 4:10 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Auli Winter Carnival 2026 Begins | National Skiing Championship in Uttarakhand

जोशीमठ , 13 February 2026 I विश्व प्रसिद्ध नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल–2026 का शुभारम्भ शुक्रवार को उत्तराखंड के प्रमुख शीतकालीन पर्यटन केंद्र औली में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर 17 राज्यों की टीमों के साथ-साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल और भारतीय सेना की टीमें भी जोश व उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रही हैं।
शुभारम्भ समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड को विश्वस्तरीय शीतकालीन पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने औली की भौगोलिक संरचना, 2500 से 3050 मीटर की ऊँचाई, प्राकृतिक ढलानों, ओक–देवदार वनों और नंदा देवी, कामेट व माना शिखरों के विहंगम दृश्यों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए आदर्श बताया।
13 से 16 फरवरी तक चलने वाले इस विंटर कार्निवल में स्कीइंग प्रतियोगिताओं के साथ साहसिक खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही हैं। मंत्री ने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार, होमस्टे व स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था सशक्त होगी। उद्देश्य केवल आयोजन नहीं, बल्कि औली को स्थायी Winter Sports Hub के रूप में पहचान दिलाना है।
प्रमुख घोषणाएँ:
औली विंटर कार्निवल को प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा। अप्रैल 2026 में भारतीय सेना के साथ सूर्य देवभूमि चैलेंज, मई में नीति घाटी में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन, जून 2026 में बद्रीनाथ–माणा में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल का द्वितीय संस्करण, हिमालयन कार रैली का पुनः आयोजन तथा पैराग्लाइडिंग हेतु ऐरो फेस्टिवल को कैलेंडर इवेंट के रूप में आयोजित किया जाएगा। पर्वतमाला परियोजना के तहत केदारनाथ व हेमकुण्ड रोपवे निर्माण तथा औली रोपवे की शीघ्र मरम्मत की घोषणा भी की गई।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता

उत्तराखंड में हर घर का होगा डिजिटल रिकॉर्ड

अब खुलेगा भर्तियों का पिटारा, नए वित्तीय वर्ष में 10–12 हजार नौकरियों की तैयारी: धामी

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह 14 को, जे.पी. नड्डा होंगे मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री ने देखी ‘गौदान’ फिल्म, बताया गौ संरक्षण पर प्रेरणादायी प्रयास

TAGGED: Auli Winter Carnival 2026 was inaugurated in Uttarakhand with the National Skiing Championship, boosting winter tourism and local economy., featuring teams from 17 states and armed forces
Web Editor February 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
उत्तराखंड February 13, 2026
एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
क्राइम February 13, 2026
हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता
उत्तराखंड February 13, 2026
उत्तराखंड में हर घर का होगा डिजिटल रिकॉर्ड
उत्तराखंड February 13, 2026

Recent Posts

  • औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
  • एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
  • हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता
  • उत्तराखंड में हर घर का होगा डिजिटल रिकॉर्ड
  • हल्द्वानी में युवक-युवती की नृशंस हत्या, पत्थरों से चेहरे कुचले

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,972)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,886)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,379)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,240)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,178)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?