By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: टिहरी झील तक बनेगा रोपवे, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: धामी
Share
Notification Show More
Latest News
टिहरी झील तक बनेगा रोपवे, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: धामी
उत्तराखंड
94 फीट ऊंचा नया ध्वजदण्ड कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगत, जयकारों से गूंजा दून
उत्तराखंड
देहरादून में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो व्यावसायिक भवन सील
उत्तराखंड
उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय में 11 प्रतिशत उछाल 
उत्तराखंड
उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार, एसजीडीपी में डेढ़ गुना वृद्धि
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > टिहरी झील तक बनेगा रोपवे, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: धामी
उत्तराखंड

टिहरी झील तक बनेगा रोपवे, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: धामी

Web Editor
Last updated: 2026/03/06 at 6:48 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

CM Dhami Announces Ropeway Near Tehri Lake at Tehri Lake Festival Launch

मुख्यमंत्री ने किया टिहरी लेक फेस्टिवल का शुभारंभ
एडवेंचर टूरिज्म का उभरता अंतरराष्ट्रीय केंद्र बन रहा टिहरी

नई टिहरी, 06 March 2026 । टिहरी झील क्षेत्र को पर्यटन और साहसिक खेलों का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि कोटी कॉलोनी से नई टिहरी तक रोपवे का निर्माण कराया जाएगा। प्रस्तावित रोपवे के बनने से पर्यटक टिहरी झील और आसपास के पर्वतीय सौंदर्य का विहंगम दृश्य ऊंचाई से देख सकेंगे, जिससे पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने ‘हिमालयन 0.2 टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि टिहरी झील भविष्य में न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगी। रोपवे परियोजना से पर्यटकों की आवाजाही आसान होगी और क्षेत्र में पर्यटन के नए अवसर विकसित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय की गोद में स्थित टिहरी झील प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांचक गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थल है। यहां लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की जल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिससे राज्य को वैश्विक खेल मानचित्र पर नई पहचान मिल रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में टिहरी क्षेत्र में 400 से अधिक युवा पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं, जो भविष्य में उत्तराखंड को पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में नई पहचान दिला सकते हैं।
उन्होंने कहा कि टिहरी जिले के समग्र विकास के लिए लगभग 1300 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं पर कार्य चल रहा है। इनमें टिहरी झील का विकास, रिंग रोड निर्माण, तिमाड़ गांव को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करना और भिलंगना विकासखंड के सुनारगांव को आदर्श गांव बनाने की योजनाएं शामिल हैं।
टिहरी लेक फेस्टिवल के तहत नौ मार्च तक साहसिक खेलों, जल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं और लोक संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक किशोर उपाध्याय सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
बाक्स
एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र बन रही टिहरी झील
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार टिहरी को वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। झील में कयाकिंग, कैनोइंग, जेट-स्की, पैरा-सेलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित की जा रही हैं ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
बाक्स
कोटी-डोबरा पर्यटन मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 318 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लगभग 15 किलोमीटर लंबे कोटी-डोबरा पर्यटन मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। यह परियोजना एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से विकसित की जा रही है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन और संपर्क व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

You Might Also Like

94 फीट ऊंचा नया ध्वजदण्ड कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगत, जयकारों से गूंजा दून

देहरादून में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो व्यावसायिक भवन सील

उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय में 11 प्रतिशत उछाल 

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार, एसजीडीपी में डेढ़ गुना वृद्धि

श्री झण्डा जी मेले की तैयारियां तेज, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा

TAGGED: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami announced a ropeway from Koti Colony to New Tehri during the Tehri Lake Festival inauguration to boost tourism and adventure sports around Tehri Lake.
Web Editor March 6, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 94 फीट ऊंचा नया ध्वजदण्ड कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगत, जयकारों से गूंजा दून
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टिहरी झील तक बनेगा रोपवे, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: धामी
उत्तराखंड March 6, 2026
94 फीट ऊंचा नया ध्वजदण्ड कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगत, जयकारों से गूंजा दून
उत्तराखंड March 6, 2026
देहरादून में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो व्यावसायिक भवन सील
उत्तराखंड March 6, 2026
उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय में 11 प्रतिशत उछाल 
उत्तराखंड March 6, 2026

Recent Posts

  • टिहरी झील तक बनेगा रोपवे, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: धामी
  • 94 फीट ऊंचा नया ध्वजदण्ड कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगत, जयकारों से गूंजा दून
  • देहरादून में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो व्यावसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय में 11 प्रतिशत उछाल 
  • उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार, एसजीडीपी में डेढ़ गुना वृद्धि

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,020)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,927)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,414)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,282)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,210)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?