By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गणेशपुर में 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में अक्टूबर से शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण,144 साल पुराना है जनगणना का इतिहास
उत्तराखंड
देहरादून में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सीएम धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना
उत्तराखंड
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में जैनिथ-2026 का धमाकेदार आगाज, प्रियंका मेहर और डीजे निक ने बांधा समा
उत्तराखंड
एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक
उत्तराखंड
युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > गणेशपुर में 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण
उत्तराखंड

गणेशपुर में 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण

Web Editor
Last updated: 2026/03/13 at 10:54 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

MDDA Demolishes Illegal Plotting on 30 Bigha Land in Ganeshpur Dehradun

देहरादून, 14 March 2026। देहरादून में अनियोजित विकास और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया। शुक्रवार को गणेशपुर, शिमला बाईपास रोड क्षेत्र में लगभग 20 से 30 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया।
एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनी और प्लॉटिंग को चिन्हित किया और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया कि इन्द्रजीत, अरुण पाल और विकास नामक व्यक्तियों द्वारा बड़े पैमाने पर बिना प्राधिकरण की अनुमति के भूमि को छोटे-छोटे प्लॉटों में विभाजित कर बेचे जाने की तैयारी की जा रही थी। इस पूरी प्लॉटिंग के लिए न तो प्राधिकरण से लेआउट स्वीकृत कराया गया था और न ही आवश्यक अनुमति ली गई थी।
प्राधिकरण को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर एमडीडीए की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया, जिसमें अवैध प्लॉटिंग की पुष्टि हुई। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीनों की सहायता से अवैध रूप से बनाए गए रास्तों, प्लॉटों की सीमांकन दीवारों और अन्य संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी मौजूद रहा, ताकि अभियान में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
एमडीडीए की इस कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि देहरादून शहर तेजी से विस्तार कर रहा है और इसी के साथ कई क्षेत्रों में बिना अनुमति के कॉलोनियां विकसित करने के प्रयास भी सामने आ रहे हैं। ऐसी अवैध प्लॉटिंग से शहर के सुनियोजित विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और भविष्य में वहां बसने वाले लोगों को सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ सकता है।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने या प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गणेशपुर क्षेत्र में लगभग 20 से 30 बीघा भूमि पर बिना स्वीकृति प्लॉटिंग की जा रही थी, जिसे चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि देहरादून के सुनियोजित विकास के लिए सभी निर्माण और भूमि विकास कार्य प्राधिकरण के नियमों के अनुरूप होना आवश्यक है।
वहीं, एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जहां भी ऐसी गतिविधियों की सूचना मिलती है, वहां तत्काल कार्रवाई की जाती है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी जमीन या प्लॉट को खरीदने से पहले उसकी वैधता, भू-उपयोग और प्राधिकरण से स्वीकृति की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

You Might Also Like

उत्तराखंड में अक्टूबर से शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण,144 साल पुराना है जनगणना का इतिहास

देहरादून में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सीएम धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में जैनिथ-2026 का धमाकेदार आगाज, प्रियंका मेहर और डीजे निक ने बांधा समा

एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक

युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश

TAGGED: Dehradun. Around 20–30 bigha of unauthorized land development was cleared using JCB machines., MDDA carried out a demolition drive against illegal plotting in Ganeshpur on Shimla Bypass Road
Web Editor March 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश
Next Article महाकाली नदी में हुनर तराशेंगे एसएसबी के जवान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में अक्टूबर से शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण,144 साल पुराना है जनगणना का इतिहास
उत्तराखंड April 28, 2026
देहरादून में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सीएम धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना
उत्तराखंड April 28, 2026
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में जैनिथ-2026 का धमाकेदार आगाज, प्रियंका मेहर और डीजे निक ने बांधा समा
उत्तराखंड April 27, 2026
एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक
उत्तराखंड April 27, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में अक्टूबर से शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण,144 साल पुराना है जनगणना का इतिहास
  • देहरादून में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सीएम धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में जैनिथ-2026 का धमाकेदार आगाज, प्रियंका मेहर और डीजे निक ने बांधा समा
  • एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक
  • युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,130)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,017)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,525)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,402)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,303)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?