By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
Share
Notification Show More
Latest News
एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
उत्तराखंड
भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
उत्तराखंड
व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
उत्तराखंड
आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी
उत्तराखंड
कुंभ 2027: हरिद्वार में ‘ग्रीन घाट’ और सौंदर्यीकरण पर जोर
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
उत्तराखंड

व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा

Web Editor
Last updated: 2026/04/03 at 2:29 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Uttarakhand Sets New LPG SOP, 32% Quota for Restaurants and Dhabas

देहरादून, 3 April 2026 । उत्तराखंड सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के वितरण को सुव्यवस्थित करने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू कर दी है। इसके तहत रेस्टोरेंट, ढाबों और पर्यटन से जुड़े प्रतिष्ठानों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में कोटा निर्धारित किया गया है, ताकि आपूर्ति को संतुलित और पारदर्शी बनाया जा सके।
सचिव आनंद स्वरूप ने बताया कि संशोधित एसओपी के तहत विभिन्न उपभोक्ता वर्गों की दैनिक जरूरतों का आकलन कर सिलेंडरों का आवंटन तय किया गया है। नई व्यवस्था में रेस्टोरेंट और ढाबों को सबसे अधिक प्राथमिकता देते हुए 2000 सिलेंडर प्रतिदिन यानी 32 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया गया है।
पर्यटन आधारित इकाइयों—जैसे होटल और रिजॉर्ट—के लिए 1500 सिलेंडर (24 प्रतिशत) आवंटित किए गए हैं। वहीं सरकारी गेस्ट हाउसों के लिए 300 सिलेंडर यानी पांच प्रतिशत कोटा तय किया गया है। इसके अलावा डेयरी और फूड प्रोसेसिंग यूनिट, पेइंग गेस्ट सुविधाओं वाले छात्रावास, होम-स्टे और स्वयं सहायता समूहों के लिए 200-200 सिलेंडर (तीन-तीन प्रतिशत) निर्धारित किए गए हैं।
सरकार ने सामाजिक आयोजनों और औद्योगिक क्षेत्रों को भी ध्यान में रखते हुए अलग प्रावधान किए हैं। विवाह समारोहों के लिए 660 सिलेंडर (10 प्रतिशत) और फार्मास्यूटिकल, अस्पताल, ऑटोमोबाइल, कपड़ा, रसायन सहित अन्य प्राथमिकता वाले उद्योगों के लिए 1250 सिलेंडर (20 प्रतिशत) तय किए गए हैं। इस नई व्यवस्था के तहत प्रतिदिन कुल 6310 व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
सरकार का मानना है कि इस एसओपी से गैस आपूर्ति में पारदर्शिता आएगी और विभिन्न क्षेत्रों में मांग के अनुसार संतुलित वितरण संभव हो सकेगा, जिससे खासकर छोटे और मध्यम व्यवसायों को राहत मिलने की उम्मीद है।
बाक्स: जिलेवार कोटा भी तय
सचिव आनंद स्वरूप के अनुसार, जनपदवार गैस कनेक्शनों की संख्या के आधार पर कोटा निर्धारित किया गया है। देहरादून को सर्वाधिक 31 प्रतिशत आवंटन दिया गया है, जबकि हरिद्वार और नैनीताल को 13-13 प्रतिशत हिस्सा मिला है। ऊधमसिंह नगर को 9 प्रतिशत, चमोली को 6 प्रतिशत और रुद्रप्रयाग को 5 प्रतिशत कोटा दिया गया है।
इसी क्रम में टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा को 4-4 प्रतिशत, पिथौरागढ़ को 3 प्रतिशत तथा बागेश्वर और चंपावत को 2-2 प्रतिशत आवंटन निर्धारित किया गया है। सरकार को उम्मीद है कि इस जिलेवार वितरण प्रणाली से आपूर्ति में संतुलन बनेगा और जरूरतमंद क्षेत्रों तक समय पर गैस उपलब्ध हो सकेगी।

You Might Also Like

एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार

भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल

आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी

कुंभ 2027: हरिद्वार में ‘ग्रीन घाट’ और सौंदर्यीकरण पर जोर

उत्तराखंड में 31 हुए ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन, आपदा चेतावनी तंत्र हुआ मजबूत

TAGGED: and industries., ensuring balanced supply of 6310 cylinders daily., Hotels, Uttarakhand government introduces new LPG distribution SOP with fixed quotas for restaurants
Web Editor April 3, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी
Next Article भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
उत्तराखंड April 3, 2026
भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
उत्तराखंड April 3, 2026
व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
उत्तराखंड April 3, 2026
आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी
उत्तराखंड April 3, 2026

Recent Posts

  • एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
  • भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
  • व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
  • आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी
  • कुंभ 2027: हरिद्वार में ‘ग्रीन घाट’ और सौंदर्यीकरण पर जोर

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,080)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,974)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,474)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,348)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,261)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?