By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
Share
Notification Show More
Latest News
पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
उत्तराखंड
नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
उत्तराखंड
कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील
उत्तराखंड
टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
उत्तराखंड
पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
उत्तराखंड

पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी

Web Editor
Last updated: 2026/06/26 at 4:54 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Pantnagar, 26 June 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पर्वतीय कृषि अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है और इनका समाधान केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि अनुसंधान, नवाचार और विशेषज्ञों के सामूहिक प्रयासों से संभव है। उन्होंने कृषि उत्पादन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों और कृषि विशेषज्ञों की समिति गठित करने का सुझाव दिया, ताकि उनके व्यावहारिक सुझावों को राज्य सरकार की नीतियों में शामिल किया जा सके।
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्व छात्र कार्यशाला ‘ब्रेन 3.0’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित उत्तराखंड के निर्माण में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की अहम भूमिका है। उन्होंने उनसे कृषि अनुसंधान, स्टार्टअप, नवाचार और युवाओं के मार्गदर्शन में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे और बिखरे खेत, जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान, युवाओं का पलायन, सीमित बाजार और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियां पर्वतीय कृषि के सामने हैं। ऐसे में पारंपरिक फसलों के संरक्षण के साथ फल, बागवानी और उच्च मूल्य वाली कृषि को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीक, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, कृषि प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और डिजिटल मार्केटिंग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
स्टार्टअप और नवाचार से मिलेगी नई दिशा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नई स्टार्टअप नीति, कौशल विकास और नवाचार आधारित योजनाओं के माध्यम से युवाओं को अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि पंतनगर विश्वविद्यालय और उसके पूर्व छात्रों का सहयोग विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को नई गति देगा। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों के साथ धान की रोपाई भी की।

You Might Also Like

नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर

कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील

टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 

पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का

उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

Web Editor June 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
उत्तराखंड June 26, 2026
नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
उत्तराखंड June 26, 2026
कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील
उत्तराखंड June 26, 2026
टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
उत्तराखंड June 23, 2026

Recent Posts

  • पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
  • नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
  • कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील
  • टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
  • पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,284)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,146)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,638)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,568)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,400)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?