By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एचआईवी पीड़ितों को अब दवा के लिए नहीं जाना होगा हल्द्वानी और देहरादून
Share
Notification Show More
Latest News
विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
उत्तराखंड
दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड
रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तराखंड
दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड
यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > एचआईवी पीड़ितों को अब दवा के लिए नहीं जाना होगा हल्द्वानी और देहरादून
स्वास्थ्य

एचआईवी पीड़ितों को अब दवा के लिए नहीं जाना होगा हल्द्वानी और देहरादून

Web Editor
Last updated: 2024/07/15 at 3:06 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून:  प्रदेश में दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को अब उनके घर के निकट ही दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर अल्मोड़ा, टनकपुर, श्रीनगर और कर्णप्रयाग में एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर खुलने जा रहे हैं। इसके बाद इन अस्पतालों में एआरटी सेंटर स्थापित किये जा रहे हैं। इन केंद्रों पर एचआईवी पाजीटिव मरीजों को दवाएं मिल सकेंगी और उन्होंने दवाएं लेने के लिए देहरादून और दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।

स्वास्थ्य सचिव ने हाल में उप जिला चिकित्सालय टनकपुर का निरीक्षण किया था। यहां उनके संज्ञान में आया कि इस इलाके के 50-60 एचआईवी पॉजीटिव मरीजों को दवाओं के लिए एआरटी केंद्र हल्द्वानी जाना पड़ता है। स्वास्थ्य सचिव ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और आदेश दिये कि एआरटी को स्थानीय अस्पताल से लिंक किया जाएं। इसके तहत विभाग ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। टनकपुर में एआरटी सेंटर बनने के बाद अब यहां के मरीजों को हल्द्वानी नहीं जाना होगा और उन्हें यहीं दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। गौरतलब है कि एआरटी सेंटर में सभी एचआईवी पाजीटिव मरीजों को निशुल्क दवाएं मिलती हैं।

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव डा. आर राजेश के गढ़वाल मण्डल के भ्रमण के दौरान आदेशित किया गया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल एवं उप जिला चिकित्सालय, कर्णप्रयाग, जनपद चमोली में एआरटी केन्द्र की स्थापना कर कार्यशील कर दिया जाए। इसके बाद इन दोनों चिकित्सालयों में एआरटी केन्द्र की स्थापना कर कार्यशील कर दिया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में लगभग 200 व्यक्ति एवं उप जिला चिकित्सालय, कर्णप्रयाग (चमोली) में लगभग 150 व्यक्ति एआरटी आंरम्भ होने से लाभान्वित होंगे।
एआरटी केन्द्रों में एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों को निशुल्क दवाईयां, नियमित जांच की सुविधा, परामर्श एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त होगी। वर्तमान में चमोली और पौड़ी जनपदों के लगभग 350 व्यक्तियों को दवा प्राप्त करने के लिए प्रत्येक माह देहरादून में स्थापित ए0आर0टी0 केन्द्रों में जाना पड़ता था जो अब उनके निवास स्थान के निकटतम ही प्राप्त हो जाया करेगी। इससे इन व्यक्तियों को आर्थिक नुकसान नही होगा साथ उनकी सेहत में भी सुधार आयेगा।

इसके अलावा जनपद अल्मोड़ा में स्थापित सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज में भी स्वास्थ्य सचिव के आदेशानुसार शीध्र ही एआरटी केन्द्र की स्थापना हो जाएगी एवं लगभग 300 व्यक्तियों को एआरटी की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। वर्तमान में जनपद अल्मोड़ा के लगभग 300 व्यक्तियों को दवा प्राप्त करने सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में स्थापित एआरटी केन्द्र में जाना पड़ता था जोकि उनको उनके निवास स्थान पर ही प्राप्त हो जायेंगी।

You Might Also Like

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

TAGGED: HIV patients will no longer have to go to Haldwani and Dehradun for medicines
Web Editor July 15, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्‍तरकाशी के पास कार खाई में गिरी, एक की मौत
Next Article मुख्‍यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को उत्‍तराखंड की ऊर्जा जरूरतों से अवगत कराया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
उत्तराखंड June 20, 2026
दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड June 19, 2026
रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तराखंड June 19, 2026
दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड June 19, 2026

Recent Posts

  • विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
  • दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
  • रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
  • यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,268)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,131)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,632)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,553)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,393)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?