By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
Share
Notification Show More
Latest News
300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
उत्तराखंड
200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी
उत्तराखंड
कांग्रेस तोड़ने वाले हीरो हो गए, सेवा करने वाले विलेन: हरीश रावत
उत्तराखंड
पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार
उत्तराखंड
नानकमत्ता में सीएम धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
उत्तराखंड

300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत

Web Editor
Last updated: 2026/10/06 at 5:39 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 06 October2026। रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन स्थित विष्णुलोक कालोनी में मंगलवार को महज 300 रुपये के लेनदेन के विवाद में प्लंबर ने वृद्ध दंपती समेत तीन लोगों की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
मृतकों की पहचान ओएफडी से ग्रुप-ए के सेवानिवृत्त अधिकारी 85 वर्षीय रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और पड़ोसी के घर काम करने वाली 45 वर्षीय शीला के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र के बांदा का रहने वाला है और वर्तमान में इंद्रेश नगर, सहारनपुर चौक क्षेत्र में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार राजकुमार पिछले करीब दो वर्षों से रमेश कपूर के घर प्लंबिंग का काम करता था। मंगलवार को भी वह काम करने के लिए घर पहुंचा था। दोपहर में काम के भुगतान को लेकर रमेश कपूर और राजकुमार के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद करीब 300 रुपये को लेकर था। कहासुनी बढ़ने पर आरोपी ने पास रखे पेचकस से रमेश कपूर पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी रजनी कपूर भी हमले की चपेट में आ गईं।
चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी के घर काम करने वाली शीला मौके पर पहुंची और बुजुर्ग दंपती को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि राजकुमार ने उस पर भी पेचकस से कई वार कर दिए। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने उसके कब्जे से पेचकस और सोने की चेन बरामद होने की बात कही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के प्रत्येक पहलू की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी

कांग्रेस तोड़ने वाले हीरो हो गए, सेवा करने वाले विलेन: हरीश रावत

पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार

नानकमत्ता में सीएम धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए बनेंगे बर्थ वेटिंग होम

Web Editor October 6, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
उत्तराखंड October 6, 2026
200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी
उत्तराखंड October 6, 2026
कांग्रेस तोड़ने वाले हीरो हो गए, सेवा करने वाले विलेन: हरीश रावत
उत्तराखंड October 6, 2026
पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार
उत्तराखंड October 6, 2026

Recent Posts

  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
  • 200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी
  • कांग्रेस तोड़ने वाले हीरो हो गए, सेवा करने वाले विलेन: हरीश रावत
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार
  • नानकमत्ता में सीएम धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,548)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,470)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (6,033)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,863)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,818)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?