By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देहरादून में स्थित राष्ट्रपति आशियाना’’ में  मल्टीथीम पब्लिक पार्क खोले जाने के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति सचिवालय की मोहर
Share
Notification Show More
Latest News
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
उत्तराखंड
पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > देहरादून में स्थित राष्ट्रपति आशियाना’’ में  मल्टीथीम पब्लिक पार्क खोले जाने के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति सचिवालय की मोहर
उत्तराखंड

देहरादून में स्थित राष्ट्रपति आशियाना’’ में  मल्टीथीम पब्लिक पार्क खोले जाने के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति सचिवालय की मोहर

Web Editor
Last updated: 2025/03/19 at 4:16 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : देहरादून जिले में स्थित ‘‘राष्ट्रपति आशियाना एवं उपवन वाटिका‘‘ राजपुर रोड़, देहरादून को आम जनमानस के लिए खोला जाना प्रस्तावित है। उक्त के क्रम में आम जनमानस के सुचारू आवागमन हेतु परिवहन सुविधा एवं उक्त के व्यापक प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में मंथन सभागार राजपुर रोड में स्थानीय स्टेक होल्डर्स के साथ विस्तृत विमर्श बैठक आहूत की गयी है।

‘‘राष्ट्रपति आशियाना एवं उपवन वाटिका’’ 132 एकड़ भूमि को पार्क के रूप में विकसित करने तथा जनता के लिए भ्रमण विहार खोलने के जिलाधिकारी देहरादून के प्रस्ताव राष्ट्रपति सचिवालय ने स्वीकार किया है। जिस पर आगे की कार्ययोजना के लिए जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं। इससे पूर्व राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव द्वारा राजपुर रोड पर स्थित राष्ट्रपति आशियाना कार्यालय में राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक कर विश्व स्तरीय सार्वजनिक पार्क के निर्माण पर चर्चा की गई।
‘‘राष्ट्रपति आशियाना’’ में अब तक प्रतिबन्धित 132 एकड़ भूमि फार्म को मल्टीथीम पब्लिक पार्क खोले जाने के डीएम के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति सचिवालय ने मोहर लगा दी है। डीएम ने मा0राष्ट्रपति सचिव को जनवरी माह की मुलाकात में दृढ आग्रह किया था। लंदन हाईड पार्क की तर्ज पर डिजाईन कांनसेप्ट प्रेषित किया गया है।
राजपुर रोड, देहरादून में स्थित राष्ट्रपति आशियाना के 132 एकड़ क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सार्वजनिक पार्क स्थापित किया जाएगा। इस पार्क में उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह पार्क उत्तराखंड की जनता के लिए एक ऐतिहासिक परियोजना के रूप में स्थापित होगा। इस नवीनतम डिज़ाइन से बनने वाले पार्क में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ये पार्क हरियाली, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा। पार्क की आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ सड़क, बिजली, पानी, यातायात, पार्किंग, संचार, सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा किया जाना चाहिए।
बैठक में पार्क को और अधिक जनोपयोगी बनाने के लिए स्थानीय स्टेक होल्डर्स से सुझाव मांगे। प्राप्त होने वाले सुझावों को पार्क निर्माण के लिए तैयार की जाने वाली डीपीआर में शामिल किया जाएगा।

जनता इस तरह दे सकती है अपने सुझाव
इस पार्क का निर्माण देहरादून की जनता की अपेक्षाओं के अनुसार किया जाएगा, जिसके लिए राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर एक सार्वजनिक फीडबैक फॉर्म उपलब्ध कराया गया है. इस फॉर्म को भरकर जनता पार्क निर्माण के लिए अपने सुझाव दे सकती है।
ज्ञातब्य है कि देहरादून में स्थित राष्ट्रपति आशियाना पूरे 21 एकड़ में फैला हुआ है। आगामी 20 जून ये भवन जनता के लिए खोला जाएगा. भवन के साथ-साथ परिसर में आगंतुक सुविधा केंद्र, घुड़सवारी, कला प्रदर्शनी, कैफेटेरिया और स्मारिका स्टोर भी उपलब्ध होंगे। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 जून को इस पार्क की नींव रखेंगी। पार्क का निर्माण होने के बाद, वर्ष 2026 में राष्ट्रपति इसे राज्य की जनता को समर्पित करेंगी।

You Might Also Like

5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart

On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood

Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,

उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश

पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन

TAGGED: President's Secretariat approves proposal to open multi-theme public park in "Rashtrapati Aashiyaana" located in Dehradun
Web Editor March 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा के बीच सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आयोजनों की तैयारी
Next Article श्री झण्डे जी के आरोहण में उमडा आस्‍था का सैलााब,गुरु महाराज के जयकारों से गूंजी द्रोण नगरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड February 8, 2026
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड February 8, 2026
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड February 8, 2026
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
उत्तराखंड February 8, 2026

Recent Posts

  • 5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
  • On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
  • Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
  • उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
  • पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,961)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,878)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,368)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,232)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,170)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?