देहरादून : भाजपा के राज्यसभा सांसद और पार्टी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को एक बार प्रदेश संगठन की कमान मिल गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा की गई। यह पहला मौका है जब प्रदेश संगठन में अध्यक्ष को रिपीट किया गया है। नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होने के साथ ही उत्तराखंड को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लग जाएगा।